1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने पूरी की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग, रणबीर-आलिया के साथ शेयर की फोटोज

अमिताभ बच्चन ने पूरी की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग, रणबीर-आलिया के साथ शेयर की फोटोज

 Written By: IANS
 Published : Mar 01, 2020 03:17 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 03:17 pm IST

'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन' 4 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

amitabh bachchan brahmastra wraps up- India TV Hindi
रणबीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए शूटिंग पूरी कर ली है। अमिताभ ने शनिवार को अपने ब्लॉग में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट़्ट भी नजर आ रहे हैं।

बिग बी ने लिखा, "तो उन्होंने मुझे बताया कि 'ब्रह्मास्त्र' के लिए मेरी शूटिंग खत्म हो गई है और जैसे कि होता आ रहा है यूनिट के सदस्य ताली बजाते हैं, हर कोई एक-दूसरे के गले लगता है, लोग अलविदा कहते हैं। कई बार तो कनफेट्टी बंदुकें भी चलाई जाती है..उनका कहना है कि ऐसा होना जरूरी है..क्या वाकई में? सुनकर ऐसा लगता है कि मानों 'शुक्र है भगवान, छुटकारा तो मिला।' इस कलाकार से छुटकारा मिला..इसे बहुत झेल चुका था।"

 

अमिताभ बच्चन ने की आलिया भट्ट की तारीफ, शेयर की 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से तस्वीर

'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन' 4 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम पांच भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में नागार्जुन और आलिया भट्ट भी हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन