1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन कर रहे हैं स्वच्छ भारत अभियान पर कुछ नया लाने की तैयारी

अमिताभ बच्चन कर रहे हैं स्वच्छ भारत अभियान पर कुछ नया लाने की तैयारी

 Published : Aug 18, 2017 11:30 am IST,  Updated : Aug 18, 2017 11:30 am IST

अमिताभ बच्चन पिछले काफी वक्त से स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता फैला रहे हैं। इस विषय पर आधारित अब वह अपना एक नया वीडियो तैयार कर रहे हैं। बिग बी का कहना है कि वह इन दिनों जारी एक समारोह के लिए...

big b- India TV Hindi
big b

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले काफी वक्त से स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता फैला रहे हैं। इस विषय पर आधारित अब वह अपना एक नया वीडियो तैयार कर रहे हैं। बिग बी का कहना है कि वह इन दिनों जारी एक समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और ब्राजील में भारतीय महावाणिज्यदूत के लिए एक वीडियो पर काम कर रहे हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "भारत में इस समय चल रहे एक समारोह को लेकर स्वच्छ भारत अभियान और ब्राजील में भारत के महावाणिज्यदूत के लिए वीडियो बाइट्स तैयार कर रहा हूं।"

अमिताभ ने लिखा, "स्वच्छ भारत अभियान पर लेख या देश में स्वच्छता के मुद्दों पर दो-तीन मिनट की लघु फिल्में आमंत्रित हैं..इनाम और उपहार दिए जाएंगे।" महानायक का मानना है कि सूचना प्रौद्योगिकी के कारण रचनात्मक कार्य करना आसान हो गया है। बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिवंगत अभिनेता ओमपुरी और गुरिंदर चड्ढा निर्देशित फिल्म 'पार्टिशन: 1947' के बारे में भी लिखा। यह फिल्म शुक्रवार को भारत में रिलीज की जाएगी।

'पार्टिशन: 1947' इस साल की शुरुआत में भारत से बाहर 'वायसरॉइज हाउस' के नाम से रिलीज हुई, जो भारत और पाकिस्तान के विभाजन की कहानी है। इसमें हुमा कुरैशी, मनीष दयाल, डेन्जिल स्मिथ आदि कलाकार हैं। (‘Bareilly Ki Barfi’ Quick Review: क्या दर्शकों तक पहुंच पाएगी फिल्म की मिठास?)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन