1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमरीश पुरी के पोते वर्धन की फिल्म 'ये साली आशिकी' की नई रिलीज डेट आई सामने

अमरीश पुरी के पोते वर्धन की फिल्म 'ये साली आशिकी' की नई रिलीज डेट आई सामने

 Reported By: IANS
 Published : Nov 19, 2019 07:36 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 07:39 pm IST

दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की डेब्यू फिल्म 'ये साली आशिकी' की रिलीज डेट में फिर से बदलाव किया गया।

 Yeh Saali Aashiqui - India TV Hindi
 Yeh Saali Aashiqui 

दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की डेब्यू फिल्म 'ये साली आशिकी' की रिलीज डेट में फिर से बदलाव किया गया है और अब यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। फिल्म का शीर्षक पहले 'पागल' रखा गया था और जुलाई में इसे रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर इसके शीर्षक के साथ समस्या पैदा हो गई।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म के निर्माताओं को यह शीर्षक बदलने को कहा, क्योंकि यह शब्द किसी रोग विशेष से संबंधित है।

प्रियंका चोपड़ा बनीं इंटरनेशनल स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री

अक्टूबर में इस बात की घोषणा की गई कि फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी, हालांकि अब फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है।

श्रीदेवी के लिए अक्किनेनी नागेश्वर राव अवॉर्ड लेते हुए भावुक हुए बोनी कपूर 

चेराग रूपारेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शिवालिका ओबेरॉय भी हैं।

निर्माता जयंतीलाला गाड़ा ने कहा, "हमने सोचा कि 29 नवंबर हमें सिनेमाघरों में 'ये साली आशिकी' दिखाने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगी। हमने इसे ढेर सारे प्यार के साथ बनाया है और सशक्त प्रदर्शन के साथ फिल्म की स्टोरी लाइन भी काफी धड़ाकेदार है, यह फिल्म एक बेहतरीन पहुंच की हकदार है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन