1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा बनीं इंटरनेशनल स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री

प्रियंका चोपड़ा बनीं इंटरनेशनल स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री

 Published : Nov 19, 2019 07:16 pm IST,  Updated : Nov 19, 2019 07:17 pm IST

यह स्टडी अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच की है। साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा को 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया था।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTRAGRAM

प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनहरा अक्षरों में वर्ल्ड मैप पर लिख दिया गया है। ग्लोबल आइकन प्रियंका को चाहने वाले सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों फैंस है। हाल में ही हुए एक सर्वे में ये बात सामने आईं कि ग्लोबल में सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा को सर्च किया जाता है। 

सेमरूश ने हाल ही में एक सर्वेक्षण किया, जिसमें यह बताया गया कि किस भारतीय अभिनेत्री ने दुनिया भर के लोगों पर अधिकतम प्रभाव डाला है। इस इस सर्वे में  सबसे ऊपर नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस का था।

यह स्टडी अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच की है। साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा को 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया था।  

बागी 3' के सेट से आया टाइगर श्रॉफ का लुक, सुपर मसल्स बॉडी देखकर फैंस बोले 'एक्शन किंग'

आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया कि प्रियंका चोपड़ा को हर माह 4.2 मिलियन  लोग सर्च करते हैं। 

वहीं अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम लिया जाए तो इसमें सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। 

अब प्रियंका चोपड़ा की बात की जाए तो उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर व्यापक प्रभाव डालने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में अपनी पहचान बना पाई। इससे पहले अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन ने विश्व के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों के नामों की सूची जारी की थी। विश्व के सबसे प्रभावशाली नेता, उद्योगपति, कलाकार और प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इन 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक प्रियंका चोपड़ा का भी नाम था। 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की ऑरिजिनल फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन