1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एमी जैक्सन ने मदर्स डे पर अनाउंस की अपनी प्रेग्नेंसी, न्यू ईयर पर की थी बॉयफ्रेंड से सगाई

एमी जैक्सन ने मदर्स डे पर अनाउंस की अपनी प्रेग्नेंसी, न्यू ईयर पर की थी बॉयफ्रेंड से सगाई

 Published : Mar 31, 2019 07:02 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 07:02 pm IST

एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने रविवार को यह गुड न्यूज़ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की।

Amy Jackson announces her pregnancy- India TV Hindi
Amy Jackson announces her pregnancy Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने रविवार को यह गुड न्यूज़ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। उन्होंने अपने मंगेतर जॉर्ज पैनाइओटू के साथ अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका बेबी बंप नज़र आ रहा था। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- ''मैं कई दिनों से यह खबर शेयर करने का इंतज़ार कर रही थी और यह बताने के लिए मदर्स डे अच्छा दिन और क्या हो सकता है...मैं अभी से आपको दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। आपसे मिलने का इंतज़ार नहीं कर सकती।''

एमी ने कुछ महीने पहले ही जॉर्ज से सगाई की थी। सगाई के बाद एमी ने अपनी इंगेजमेंट रिंग की तस्वीर शेयर की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐमी और जॉर्ज 2015 से रिलेशनशिप में हैं। जॉर्ज बिजनेसमैन हैं और ब्रिटिश प्रॉपर्टी डेवलपर और द एबिलिटी ग्रुप के संस्थापक एंड्रीयास के बेटे हैं। उनका हिल्टन, पार्क प्लाज़ा, डबल ट्री लग्जरी होटलों का चेन भी है।

एमी के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो वह अंतिम बार रजनीकांत के साथ 2.0 में नज़र आई थीं। उन्होंने 'सुपरगर्ल' टीवी सीरीज़ भी की है।

Also Read:

Junglee Box Office Collection Day 2: विद्युत जामवाल के फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी, जानें कलेक्शन

शाहरुख खान ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स की सर्जरी से पहले उनसे की मुलाकात, देखें Video

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की शादी के खबरों पर अरबाज खान ने ऐसे किया रिएक्ट, देखें Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन