1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमायरा दस्तूर खुद को मानती हैं नारीवादी

अमायरा दस्तूर खुद को मानती हैं नारीवादी

 Published : Jul 28, 2018 10:08 am IST,  Updated : Jul 28, 2018 10:08 am IST

अमायरा दस्तूर ने हाल ही में कहा है कि वह खुद को नारीवादी मानती हैं। बता दें कि वह सोनम नायर और लीना यादव जैसी महिला निर्देशकों के साथ काम कर चुकी हैं। अमायरा ने कहा, मैं खुद को नारीवादी मानती हूं।

Amyra Dastur- India TV Hindi
Amyra Dastur

मुंबई: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने हाल ही में कहा है कि वह खुद को नारीवादी मानती हैं। बता दें कि वह सोनम नायर और लीना यादव जैसी महिला निर्देशकों के साथ काम कर चुकी हैं। अमायरा ने कहा, "मैं खुद को नारीवादी मानती हूं। मैं 16 साल की उम्र से स्वतंत्र हूं और मेरा मानना है कि यदि महिलाएं आगे बढ़ने और उच्च स्तर तक पहुंचना चाहती हैं, तो हमें न केवल एक दूसरे का समर्थन करना होगा बल्कि एक दूसरे की मदद भी करनी होगी।"

उन्होंने कहा, "मेरी मां सबसे मजबूत महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने मेरी और मेरे भाई की देखभाल की और इसे भावनात्मक तरीके से निपटाया। जब मैंने और मेरे भाई ने अपना काम शुरू किया तो वह (मां) काम पर वापस लौट गईं और 21 साल बाद अपना खुद का सफल व्यवसाय शुरू किया।" वह नायर के साथ 'द ट्रिप' के दो सत्रों में काम कर चुकी हैं। इसमें श्वेता त्रिपाठी, मल्लिका दुआ और सपना पब्बी प्रमुख भूमिका में हैं।

'मेंटल है क्या' की अभिनेत्री लीना यादव के साथ आगामी फिल्म 'राजमा चावल' में भी काम कर रही हैं। लेकिन, उन्होंने साफ किया कि वह जेंडर के आधार पर काम नहीं चुनतीं। वह एक स्मार्ट शख्स और अच्छी पटकथा के आधार पर काम चुनती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इन महिला निर्देशकों के साथ काम कोई योजना बनाकर नहीं किया, यह काम स्वत: उन्हें मिले और इसे लेकर वह खुश हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन