1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनन्या पांडे ने शेयर की 'खाली पीली' के फर्स्ट लुक टेस्ट की तस्वीरें

अनन्या पांडे ने शेयर की 'खाली पीली' के फर्स्ट लुक टेस्ट की तस्वीरें

 Published : Sep 30, 2020 11:31 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 11:31 pm IST

खाली पीली' के अलावा अनन्या के पास शकुन बत्रा की भी एक फिल्म है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कलाकार हैं।

अनन्या पांडे - India TV Hindi
अनन्या पांडे  Image Source : INSTAGRAM ANNAYA PANDEY

मुंबई: अपनी फिल्म 'खाली पीली' की रिलीज से पहले अभिनेत्री अनन्या पांडे ने फिल्म में अपने किरदार पूजा के फस्र्ट लुक की तस्वीरें साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर इन पुरानी तस्वीरों को साझा करते हुए अनन्या ने लिखा, "पूजा के लिए फर्स्ट लुक टेस्ट की पुरानी तस्वीरें और अब यह फिल्म दो दिन में रिलीज हो रही है। हैशटैग2डेजगो हैशटैगखालीपीली 2 अक्टूबर को जीप्लेक्सोऑफिशियल और जी5 पर रिलीज हो रही है।"

इन तस्वीरों में से एक में अनन्या एक सफेद टॉप और शॉर्ट्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे में पिंक आउटफिट पहनीं अनन्या अपनी नियॉन चूड़ियों को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

अनन्या के प्रशंसकों को उनकी ये तस्वीरें काफी भा रही हैं, किसी ने उन्हें 'हॉट' कहा, तो किसी को वह 'प्रिटी' लगीं। अनन्या फिल्म में अभिनेता ईशान खट्टर के विपरीत नजर आएंगी।

'खाली पीली' के अलावा अनन्या के पास शकुन बत्रा की भी एक फिल्म है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे कलाकार हैं। अनन्या आने वाले समय में विजय देवरकोंडा संग भी एक फिल्म में नजर आएंगी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन