1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग हुई खत्म, डायरेक्टर ने शेयर किया इमोशनल नोट

इरफान खान स्टारर फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग हुई खत्म, डायरेक्टर ने शेयर किया इमोशनल नोट

 Published : Jul 12, 2019 11:35 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 11:37 pm IST
angrezi medium- India TV Hindi
angrezi medium

नई दिल्ली: बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार इरफान खान ने ब्रेन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से उबरने के बाद बॉलीवुड फिल्म अंग्रेजी मीडियम के जरिए वापसी की हैं। जिसके बाद उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरा हो चुकी है। जिसके बाद फिल्म की निर्देशक होमी अदजानिया ने अपने क्रू मेबर्स और कास्ट को शुक्रिया कहा है। इसके साथ एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।

इस फिल्म की कास्ट राधिका मदान ने शूटिंग खत्म होने के बारें में जानकारी दी। इसके साथ ही होमी ने अपने इंस्ट्राग्राम स्टोरी के जरिए इमोशनल नोट लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा, 'ये सफर अनिश्चितता से भरा रहा। साथ ही कई सारे सकारात्मक लोगों से भरपूर थे जिसने इस बात की तसल्ली कराई कि फिल्म में कुछ भी किया जा सकता है। मैं क्रू का शु्क्रिया अदा करता हूं कि मुश्किल हालातों में भी सबने हंसते हुए काम किया।'

आगे उन्होंने लिखा, "अंग्रेजी मीडियम हमारी फिल्म है. इस बहुमूल्य वक्त के लिए धन्यवाद।"

इस फिल्म  की बात करें साल 2017 में आईं फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। इस फिल्म में इरफान खान, एक्ट्रेस राधिका मदान के पिता का रोल प्ले करते नजर आएंगे।

इस फिल्म में इरफान खान के अलावा करीना कपूर खान भी नजर आएंगी। यह फिल्म 24 अप्रैल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें-

लंबे ट्रिप से आने के बाद घर में दीपिका को देखकर ऐसा होता है रणवीर सिंह का रिएक्शन

इंडियन क्रिकेट फैंस का मजाक उड़ाने के कारण ट्रोल हो गए विवेक ओबेरॉय, यूजर्स बोले- अब तो मेच्योर हो जाओ

इन तीन Hit फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन