1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हैदराबाद में सीआईएसएफ के ट्रेनी जवानों से मिले अनिल कपूर, इंस्टागाम पर शेयर की तस्वीरें

हैदराबाद में सीआईएसएफ के ट्रेनी जवानों से मिले अनिल कपूर, इंस्टागाम पर शेयर की तस्वीरें

 Written By: IANS
 Published : Dec 01, 2019 08:50 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 08:50 pm IST

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने हैदराबाद स्थित एनआईएसए अकादमी के सीआईएसएफ प्रशिक्षुओं के साथ एक सेशन में भाग लिया।

aNIL KAPOOR- India TV Hindi
aNIL KAPOOR

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने हैदराबाद स्थित एनआईएसए अकादमी के सीआईएसएफ प्रशिक्षुओं के साथ एक सेशन में भाग लिया।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने उन खास पलों को साझा किया और लिखा, "हैदराबाद में एनआईएसए में जोश इतनी ऊंचाई पर है कि आसमां छुआ जा सकता है। यह सच में सम्माननीय है और सीआईएसएफ के बहादुर युवाओं से मुखातिब होकर बहुत मजा आया। इतनी प्यारी शाम के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा-' खुद पर है भरोसा तो कोई भी आपको हिला नहीं सकता'

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के आधिकारिक ट्विटर पेज पर डाले गए पोस्ट के अनुसार अनिल ने जवानों के साथ अपनी सफलता की कहानी साझा की और उन्हें अपने शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया।

जमीन पर बैठकर Munna Badnaam Hua सॉन्ग एन्जॉय करते दिखे सलमान खान, वायरल हो रही हैं Pics

फिल्म की बात करें तो अनिल कपूर ने हाल में आई अनीस बज्मी की फिल्म 'पागलपंती' में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्में हैं 'मलंग' और 'मुंबई सागा'।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन