1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर: हमेशा बेहतर करने की तमन्ना रखता हूं

अनिल कपूर: हमेशा बेहतर करने की तमन्ना रखता हूं

 Reported By: IANS
 Published : Mar 03, 2019 10:14 pm IST,  Updated : Mar 03, 2019 10:14 pm IST

हाल ही में 'टोटल धमाल' में नज़र आए एक्टर अनिल कपूर का कहना है कि वो हमेशा बेहतर करने की तमन्ना रखते हैं।

Anil Kapoor - India TV Hindi
Anil Kapoor Image Source : INSTAGRAM

हाल ही में 'टोटल धमाल' में नज़र आए एक्टर अनिल कपूर का कहना है कि वो हमेशा बेहतर करने की तमन्ना रखते हैं। उनका लक्ष्य अपनी क्षमताओं को बढ़ाना और यह जानना है कि इसे कैसे बढ़ाया जाए। अनिल ने नाटक, एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और सामाजिक फिल्म जैसी विभिन्न शैलियों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने 'मिशन इंपॉसीबल : घोस्ट प्रोटोकॉल' और 'स्लमडॉग मिलेनियर' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

यह पूछने पर कि क्या उन्हें और कुछ करने की आकांक्षा है तो अनिल ने लंदन से ईमेल के माध्यम से आईएएनएस से कहा, "मैं और बेहतर करना चाहता हूं, बेहतर होना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मानवीय क्षमताओं की कोई सीमा नहीं है और इसलिए हम सब उससे ज्यादा कर सकते हैं, जितना हम करते हैं। मेरे जीवन का लक्ष्य अपनी क्षमताओं को और बढ़ाना है।"

अनिल (62) अपनी हालिया फिल्म 'टोटल धमाल' की सफलता से खुश हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अनिल ने कहा कि दर्शकों को कॉमेडी फिल्म पसंद करते देखना बहुत अच्छा लगा।

उन्होंने कहा, "इस फिल्म में हम सबने बहुत मेहनत की और यह मजे से भरी हुई है। जबतक हम आपको हंसाते हैं, तबतक यह एक अच्छा दिन रहता है। उम्मीद है कि फिल्म आगे भी अच्छा लोगों को हंसाएगी।"

इंदर कुमार द्वारा निर्देशित 'टोटल धमाल' सफल फ्रेंचाइजी 'धमाल' की तीसरी फिल्म है। फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'डबल धमाल' थी।

फिल्म में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित नेने, रीतेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। इसका निर्माण इंदर कुमार, अशोक ठकेरिया और अजय देवगन ने संयुक्त रूप से किया है।

Also Read:

The Kapil Sharma Show: कार्तिक आर्यन और भारती सिंह ने किया पोल डांस, देखें मज़ेदार वीडियो

Luka Chuppi Box office collection Day 2: लोगों को खूब भा रही है कार्तिक-कृति की 'लुका-छुपी', जानिए कुल कमाई

SAAHO: श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर रिलीज हुआ Shades Of Saaho Chapter 2

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन