1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 63 साल की उम्र में अनिल कपूर खुद को इस तरह रखते हैं फिट, शेयर किए फिटनेस टिप्स

63 साल की उम्र में अनिल कपूर खुद को इस तरह रखते हैं फिट, शेयर किए फिटनेस टिप्स

 Published : Apr 25, 2020 08:02 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 08:09 pm IST

अनिल कपूर 63 साल की उम्र में भी आज के एक्टर्स को टक्कर देते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप्स दिए हैं।

anil kapoor- India TV Hindi
अनिल कपूर Image Source : INSTAGRAM

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने शनिवार को कुछ फिटनेस टिप्स साझा किए हैं, जिसमें खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि कैसे पिछले कुछ वर्षों में बिना कोई सप्लीमेंट लिए शरीर को फीट रखा जा सकता है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इस पोस्ट का मकसद शो ऑफ करना या खुद की तारीफ नहीं है बल्कि आप सबको एक सिंपल सी सलाह देना चाहता हूं। उम्र के अलग पड़ावों में बेहतर परिणाम भी अलग तरीके से खोजे जाते हैं। अगर आपको लगता है कि ऐसी बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स पर खूब सारा पैसा खर्च करना पड़ता है तो मेरा जवाब न है, मैंने इस प्रक्रिया में कोई सप्लीमेंट नहीं लिया।

अनिल ने बताया कि वह बेहतरीन नतीजों के लिए गत छह वर्षो से अपने शरीर पर काम कर रहे हैं। और अब जब दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है, अभिनेता ने लोगों से अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा, "मेरे ट्रेनर मार्क और मैं पिछले काफी सालों से मेरी बॉडी पर काम करने पर विचार कर रहे हैं, तकरीबन 6 सालों से। हर बार कोई अड़ंगा लग जाता था, कभी कोई फिल्म, कभी ब्रांड इंडोर्समेंट या फिर परिवार को समय देने के चक्कर में यह चीजें छूट जाती थी। हर साल हम यही कहते थे कि इस साल पक्का करेंगे।

उन्होंने कहा, "ऐसे में यही कहूंगा कि इन मुश्किल हालातों में कुछ ऐसा सकारात्मक कीजिए, जिसकी इच्छा आपको बरसों से थी। अपने शरीर को मजबूत बनाइए, इम्युनिटी बढ़ाइए, लचीलापन लाइए, अपने शरीर का सम्मान कीजिए। हमें इतना समय शायद जिंदगी में दोबारा नहीं मिलेगा।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर आखिरी बार आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के साथ मलंग में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन