1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए साल पर सिंगर अंकित तिवारी के घर आईं ढेर सारी खुशिंया, महेश भट्ट ने रखा बेटी का नाम

नए साल पर सिंगर अंकित तिवारी के घर आईं ढेर सारी खुशिंया, महेश भट्ट ने रखा बेटी का नाम

 Published : Jan 03, 2019 06:23 pm IST,  Updated : Jan 03, 2019 06:23 pm IST

नया साल सिंगर अंकित तिवारी के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। वह एक बेटी के पिता बन गए हैं।

Ankit Tiwari- India TV Hindi
Ankit Tiwari Image Source : INSTAGRAM

सिंगर अंकित तिवारी के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। अंकित एक बेटी के पिता बन गए हैं। अंकित की बेटी का नाम आर्या है। बेटी के जन्म की खबर अंकित ने सोशरल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है। अंकित तिवारी ने पिछले साल पल्लवी शुक्ला से शादी की थी। अंकित और पल्लवी की शादी 23 फरवरी 2018 उनके होमटाउन कानपुर मे हुई थी। अंकित ने बहुत-सी सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए हैं।

अंकित ने इंस्टाग्राम पर पत्नी और बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- भगवान मे मुझे इस साल का सबसे अच्छा तोहफा दिया है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। इसके साथ ही अंकित ने बताया कि उनकी बेटी का नाम आर्या महेश भट्ट ने रखा है। पल्लवी ने 28 दिसंबर 2018 को नन्ही परी को जन्म दिया है।

अंकित तिवारी ने फिल्म 'आशिकी-2', 'एक विलन', 'अलोन' जैसी कई फिल्मों में गाने गाए हैं। उनके फिल्म 'आशिकी-2' के गाने सबसे ज्यादा हिट हुए थे।

अंकित और पल्लवी की अरेंज मैरिज हुई थी। एक इंटरव्यू में अंकित पल्लवी के बारे में बताया था कि वह बहुत सादा रहना पसंद करती हैं। अंकित के माता-पिता ने पल्लवी को उनके लिए चुना था। अंकित ने कहा था कि हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छा ही चुनते हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Bigg Boss से 20 लाख लेकर निकले दीपक ठाकुर ने गांव पहुंचकर श्रीसंत के लिए गाया गाना, देखिए वीडियो

'सिंबा' की सफलता पर रणवीर सिंह ने दिया यह बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन