1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गंजेपन को लेकर अनुपम खेर ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, लोग कंट्रोल नहीं कर पा रहे हंसी

गंजेपन को लेकर अनुपम खेर ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, लोग कंट्रोल नहीं कर पा रहे हंसी

 Published : Dec 12, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 11:25 pm IST

अनुपम खेर ने ऐसा पोस्ट किया है जिसे जो भी पढ़ रहा है वो अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहा है।

Anupam Kher- India TV Hindi
Anupam Kher Image Source : INSTAGRAM/ANUPAM KHER

सिनेमाजगत के सीनियर एक्टर अनुपम खेर के सेन्स ऑफ ह्यूमर के सभी दीवाने हैं। फिल्म हो या फिर सोशल मीडिया अनुपम कई बार ऐसी बातें कह देते हैं जिसे पढ़ने के बाद लोगों की अपने आप ही हंसी छूट जाती है। इस बार भी अनुपम खेर ने कुछ ऐसा किया है जिसे जो भी पढ़ रहा है वो अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभिनेता का ये पोस्ट गंजेपन को लेकर है। 

इस मजाकिया पोस्ट को अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर दिलचस्प अंदाज में पोस्ट किया है। इस पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है इसके साथ ही जबरदस्त कैप्शन भी लिखा है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस कैप्शन के साथ अभिनेता ने ये बताया कि जिसके सिर पर बाल नहीं होते हैं वो सबसे ज्यादा सुकून में रहता है। अनुपम ने इस पोस्ट के साथ दो कैप्शन लिखे हैं। पहले कैप्शन में लिखा- 'ये उन सभी लोगों के लिए जो गंजे हैं। क्या आपको नहीं लगता कि मेरी इस बात में प्वाइंट है। क्यों मेरे गंजे दोस्तों!! मैंने सही कहा ना।'

विक्रांत मैसी मलयालम फिल्म 'फॉरेंसिक' के हिंदी रीमेक में निभाएंगे अधिकारी का रोल

इसके अलावा अनुपम खेर ने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'दुनिया में सबसे संतुष्ट गंजा आदमी होता है...क्योंकि उसकी कोई मांग नहीं होती..और ना ही कोई उसका बाल बांका कर सकता है।' 

अभिनेता के इस पोस्ट को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और लगातर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। राहमनाऋषि नाम के यूजर ने कमेंट में लिखा- 'वाह क्या मोटिवेट किया है सर आप ने।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'जबरदस्त प्वाइंट है सर।' इसके अलावा निखिल रस्तोगी नाम के यूजर ने लिखा- 'क्या खूब कही।'

इससे पहले अनुपम खेर ने अपने करीबी दोस्त केतन मेहता के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- 'मैं अपनी किताब 'योर बेस्ट डे इज टुडे' को अपने दोस्त केतन देसाई को देते हुए बहुत खुश हूं। उन्होंने मेरी फिल्म अल्ला रक्खा डायरेक्ट की थी। ये मेरे फेवरेट फिल्ममेकर मनमोहन देसाई के बेटे हैं।'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन