1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर की मां दुलारी देवी की तबियत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर में रहेंगी क्वारंटीन

अनुपम खेर की मां दुलारी देवी की तबियत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर में रहेंगी क्वारंटीन

 Published : Jul 20, 2020 03:04 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 03:17 pm IST

अनुपम खेर ने कोकिलाबेन अस्पताल के पूरे मेडिकल स्टाफ और फैंस का धन्यवाद कहा है।

Anupam Kher mother Dulari- India TV Hindi
अनुपम खेर की मां की सेहत में हो रहा है सुधार Image Source : TWITTER : @ANUPAMPKHER

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की मां दुलारी की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। एक्टर ने वीडियो शेयर कर बताया है कि उनकी मां अब घर आ सकती हैं। हालांकि, उन्हें 8 दिनों के लिए सेल्फ क्वारंटीन में रहना होगा। 

अनुपम खेर वीडियो में कह रहे हैं, "दोस्तों, अच्छी खबर है.. कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कहा है कि मेरी मां सभी मेडिकल पैरामीटर्स पर स्वस्थ हैं। वो घर आ सकती हैं और अगले 8 दिनों तक सेल्फ क्वारंटीन में रह सकती हैं। मेरा भाई राजू, भाभी और भतीजी भी ठीक हो रहे हैं।"

अनुपम खेर ने कोकिलाबेन अस्पताल के पूरे मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, "इस मुश्किल समय में उन्होंने मेरी मां का ख्याल रखा है।" अनुपम ने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "आपने मुझे बहुत ढांढस बंधाया है। शब्दों से बयां करना मुश्किल है कि मैं कैसे धन्यवाद कहूं।" 

अभिनेता ने ये भी कहा कि अगर किसी के परिवार में कोरोना हुआ है तो कृप्या उससे इमोशनली दूरी न बनाएं। उनका साथ दें।

बता दें कि अनुपम खेर ने कुछ दिनों पहले ही वीडियो शेयर कर बताया था कि उनकी मां, भाई, भाभी और भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। 

ये भी पढ़िए:
 
 
 
 
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन