1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- थोड़ा डूबूँगा, मगर मैं फिर तैर आऊँगा...

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- थोड़ा डूबूँगा, मगर मैं फिर तैर आऊँगा...

 Published : Jul 13, 2020 08:24 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 08:24 pm IST

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की मां कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, उनके परिवार के अन्य तीन सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

अनुपम खेर - India TV Hindi
अनुपम खेर  Image Source : INSATGRAM/ANUPAMKHER

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की मां समेत परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित हो गये हैं। अनुपम खेर की मां दुलारी, भाई राजू खेर, भाभी और भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अनुपम ने आज ट्वीट करके लिखा- थोड़ा डूबूँगा, मगर मैं फिर तैर आऊँगा... ऐ ज़िंदगी, तू देख, मै फिर जीत जाऊँगा... :)

अनुपम खेर की मां को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुपम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जबकि अनुपम की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। अनुपम वीडियो में कह रहे हैं, "पिछले कुछ दिनों से मेरी मां, जिन्हें आप दुलारी के नाम से जानते हैं, उन्हें भूख नहीं लग रही थी। कुछ भी नहीं खा रही थीं और सोती रहती थीं। हमने डॉक्टर की सलाह पर उनका ब्लड टेस्ट कराया, जिसमें सब कुछ ठीक निकला। डॉक्टर की सलाह पर हमने स्कैन कराया, जिसमें कोविड पॉजिटिव (माइल्ड) निकला। मैं और मेरा भाई राजू उनके साथ थे। हमने भी अपना स्कैन कराया। राजू को माइल्ड कोविड हुआ और मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई। मेरी भाभी रीमा, भतीजी वृंदा और भतीजे का भी सिटी स्कैन कराया। जिसमें भाभी और भतीजी का कोरोना निकला। भतीजे का निगेटिव आया।"

अनुपम ने आगे कहा, "इसके बाद मैं अपनी मां को कोकिलाबेन अस्पताल लेकर गया, जहां वो एडमिट हैं। मेरे भाई और भाभी सहित बाकियों ने खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है। मैंने बीएमसी को जानकारी दे दी है। वो भाई के घर गए हैं, जहां सैनिटाइजेशन होगा। मेरा फर्ज था कि मैं आप सभी को जानकारी दूं। अगर आपके घर के किसी सदस्य खासकर माता-पिता को भूख नहीं लग रही है तो एक बार उनका टेस्ट करा लीजिए। डॉक्टर बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। कल प्रैक्टिकल रूप से मेरा उनके साथ संपर्क हुआ। उनकी जितनी तारीफ की जाए, कम है। आपका आशीर्वाद जल्द ही मेरे परिवार को ठीक करेगा।"

अनुपम खेर की मां समेत परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव, सेलेब्स कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

अनुपम खेर की वाइफ किरण खेर को परिवार की चिंता हुई, वे राजनीतिक काम से पंजाब में हैं और ट्विटर पर परिवार के लिए दुआ की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन