1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने याद की दिलीप कुमार संग 'कर्मा' की शूटिंग

अनुपम खेर ने याद की दिलीप कुमार संग 'कर्मा' की शूटिंग

 Published : Jun 19, 2019 11:43 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 11:43 pm IST

मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म 'कर्मा' के सेट पर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार संग शूटिंग की बातों को याद किया।

अनुपम खेर - India TV Hindi
अनुपम खेर  Image Source : TWITTER

मुंबई: मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म 'कर्मा' के सेट पर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार संग शूटिंग की बातों को याद किया। अनुपम ने बुधवार को साल 1986 में आई फिल्म 'कर्मा' के एक चित्र को साझा किया। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अपुनम खेर डॉ. डैंग के रूप में एक विलेन के किरदार में थे जबकि दिलीप कुमार राणा विश्व प्रताप सिंह के रूप में एक पुलिस अफसर की भूमिका में थे।

इस तस्वीर के कैप्शन में अनुपम खेर ने लिखा, "डॉ. डैंग के साथ राणा विश्व प्रताप सिंह की मशहूर मुलाकात। सुभाष घई की मशहूर कृति 'कर्मा' के शूटिंग का यह मेरा पहला दिन था। मैं वास्तविक महान कलाकार दिलीप कुमार संग एक ही फ्रेम में होने के लिए काफी भयभीत, घबराया हुआ और उत्साहित था।"

अनुपम खेर ने लिखा, "उन्होंने कहा, 'रिलैक्स! यह महज एक्टिंग है'। हालांकि इससे मैं सहज नहीं हुआ। लेकिन, शॉट के बाद जब उन्होंने मेरी पीठ थपथपाई तब मुझे लगा कि मेरा समय आ गया है। दिलीप साहब जैसा न कोई है और न कोई होगा। वह भारत में अब तक के सबसे बेहतरीन अभिनेता हैं।"

इस फिल्म में नूतन, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी और दारा सिंह जैसे कलाकार भी थे।

Also Read:

इस वजह से रिलीज नहीं हो रहा है कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' का ट्रेलर

करीना कपूर, करिश्मा कपूर लंदन में मिलीं नीता अंबानी से, शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन