1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस हॉलीवुड फिल्म में दिखेगा अनुपम खेर का नया अवतार

इस हॉलीवुड फिल्म में दिखेगा अनुपम खेर का नया अवतार

 Written By: IANS
 Published : Jul 03, 2017 12:33 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 05:21 pm IST

इस फिल्म की कहानी हास्य कलाकार कुमैल नानजियानी के वास्तविक जीवन पर आधारित है। कुमैल नानजियानी ने अपनी पत्नी एमिली गॉर्डन के साथ मिलकर इस फिल्म की पटकथा तो लिखी ही है साथ ही इस फिल्म में वह मुख्य नायक की भुमिका में भी नज़र आएंगे।

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

नई दिल्ली: अनुपम खेर अब हॉलीवुड फिल्म 'द बिग सिक' में वूडी एलन और रॉबर्ट डी नीरो जैसे कलाकारों के साथ काम करते नज़र आएंगे। अनुपम खेर का कहना है कि हॉलीवुड फिल्म 'द बिग सिक' में काम करने के बाद एक अभिनेता के तौर पर उन्होनें इसे अपनी सीमा का विस्तार करने के मौके के तौर पर देखा है। उन्होनें यह भी बताया कि इस फिल्म को माइकल शोवाल्टर द्वारा निर्देशित किया गया है तथा इस फिल्म की कहानी हास्य कलाकार कुमैल नानजियानी के वास्तविक जीवन पर आधारित है। कुमैल नानजियानी ने अपनी पत्नी एमिली गॉर्डन के साथ मिलकर इस फिल्म की पटकथा तो लिखी ही है साथ ही इस फिल्म में वह मुख्य नायक की भुमिका में भी नज़र आएंगे।

अनुपम ने कहा, "मुझे कहानी पंसद आई, हालांकि मैंने कभी भी उनका काम नहीं देखा था, मैं तुरंत कुमैल नानजियानी के साथ काम करने के लिए तैयार हो गया और इससे पहले वूडी एलन, एंग ली और रॉबर्ट डी नीरो जैसे कलाकारों के साथ काम करने के बाद जब मुझे पता चला कि अमेरिका के दिग्गज कलाकारों हॉली हंटर, रे रोमानो के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो मुझे लगा कि यह मेरे लिए बतौर अभिनेता अपनी सीमा को विस्तार देने का मौका है।"

फिल्म को मिल रहे तव्वजों से अनुपम बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा, "'द बिग सिक' बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है। यह नस्लवाद, सांस्कृतिक अलगाव, जेनोफोबिया (विदेशी लोगों को नहीं पसंद करना) और मुसलमानों को संदेह और अविश्वास के साथ देखे जाने के बारे में है और यह ऐसे गंभीर मुद्दों को गर्मजोशी और हंसी के पुट के साथ पेश करती है। मुझे यह पसंद है।" अनुपम को नानजियानी के पिता का किरदार निभाने का मौका मिला क्योंकि उनके (नानजियानी) वास्तविक पिता ऐसा चाहते थे और वह अभिनेता (अनुपम) के बड़े प्रशंसक हैं।

अभिनेता ने बताया कि नानजियानी नहीं जानते थे कि वह उनसे कैसे संपर्क करें। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी और सौभाग्य से वह उनके (अनुपम) एक रिश्तेदार के जरिए संपर्क कर सके। अनुपम को जब पता चला कि नानजियानी उन्हें इस फिल्म में लेने के लिए बेताब हैं तो उन्होंने निजी तौर पर उन्हें फोन किया और काम करने की इच्छा जाहिर की। शूटिंग के दौरान नानजियानी के पिता अनुपम से मिलकर बेहद खुश हुए। अभिनेता ने बताया कि कुमैल नानजियानी चाहते थे कि वह उनके पिता की तरह फ्रेंच कट दाढ़ी रखें, जिसके लिए वह राजी हो गए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन