1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल को लेकर क्या बोले अनुपम खेर

सनी देओल को लेकर क्या बोले अनुपम खेर

 Published : Aug 14, 2017 01:29 pm IST,  Updated : Aug 14, 2017 01:29 pm IST

सनी देओल के अभिनय से सजी बेशक कोई फिल्म फिलहाल चर्चा में नहीं हैं। लेकिन उनके प्रति फैंस का प्यार कभी खत्म या कम नहीं हो सकता। पिछले वक्त से वह अपने बेटे करण देओल को इंडस्ट्री में लॉन्च करने को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी...

anupam- India TV Hindi
anupam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के अभिनय से सजी बेशक कोई फिल्म फिलहाल चर्चा में नहीं हैं। लेकिन उनके प्रति फैंस का प्यार कभी खत्म या कम नहीं हो सकता। पिछले वक्त से वह अपने बेटे करण देओल को इंडस्ट्री में लॉन्च करने को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसमें वह दिग्गज कलाकार अनुपम खेर के साथ दिखाई दे रहे हैं। अनुपम ने सनी देओल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह बॉलीवुड में एक खरे और मजबूत इरादों वाले व्यक्ति हैं। दरअसल अनुपम ने रविवार को ट्विटर पर सनी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “फिल्म उद्योग के अपने सबसे पसंदीदा और खरे व्यक्ति से मिलकर खुश हूं। नरम दिल और मजबूत इरादों वाले सनी देओल।" गौलतलब है कि सनी और अनुपम ने 'चालबाज', 'सलाखें', 'समुंदर' और 'डर' समेत कई फिल्मों में साथ काम हुए नजर आ चुके हैं। अनपुम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

वहीं, सनी अपने बेटे करण को फिल्म 'पल पल दिल के पास' के साथ लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म का शीर्षक सनी के पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र की फिल्म 'ब्लैकमेल' के लोकप्रिय गीत से प्रेरित है। फिल्म को मनाली की खूबसूरत वादियों में फिल्माया जा रहा है। इसका निर्देशन खुद सनी करेंगे। करण को लॉन्च करने के लिए जी स्टूडियो ने सनी के साथ हाथ मिलाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन