1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: अनुपम खेर के लिए क्यों खास है 25 मई? ट्विटर पर वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Watch: अनुपम खेर के लिए क्यों खास है 25 मई? ट्विटर पर वीडियो शेयर कर दी जानकारी

 Published : May 25, 2020 07:45 am IST,  Updated : May 25, 2020 07:45 am IST

अनुपम खेर लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इसी के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं।

anupam kher workout- India TV Hindi
अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो Image Source : TWITTER: @ANUPAMPKHER

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपना एक वीडियो शेयर किया है। वैसे तो ये वीडियो देखने में आम है, लेकिन इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी छिपी हुई है। एक्टर ने ट्विटर पर बताया है कि कैसे उनकी जिंदगी में 25 मई का दिन खास बन गया है। किस तरह से सलमान खान, अक्षय कुमार और अनिल कपूर ने उन्हें एक्सरसाइज की अहमियत और शरीर स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया है।

अनुपम खेर इस वीडियो में वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, '25 मई मेरे लिए लैंडमार्क का दिन है। अक्षय कुमार, सलमान खान और अनिल का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए प्रोत्साहित किया है। मैं ज्यादा फिट और खुश महसूस कर रहा हूं। इसकी वजह से मेरा एक घंटा भी बेहतर बीतता है।'

वीडियो में अनुपम खेर डंबल उठाकर जमकर पसीना बहाते दिखाई दे रहे हैं। 

अनुपम खेर ने लॉकडाउन में एक जागरुकता अभियान चलाया है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस को घर पर सुरक्षित रहने की अपील करते रहते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन