1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने पूरी की 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की दिल्ली शेड्यूल की शूटिग

अनुपम खेर ने पूरी की 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की दिल्ली शेड्यूल की शूटिग

 Published : Jul 05, 2018 03:13 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 03:13 pm IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले ही अनुपम ने अपने लुक से दर्शकों को प्रभावित किया है।

Anupam Kher- India TV Hindi
Anupam Kher

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले ही अनुपम ने अपने लुक से दर्शकों को प्रभावित किया है। हाल ही में अनुपम ने बताया कि 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है। अनुपम ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में फिल्म की शूटिंग उनके लिए सीखने का अनुभव रहा।

अनुपम ने लिखा,"हमारी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का दिल्ली का शेड्यूल समाप्त हो गया है। एक ऐसे शहर में शूट करना बहुत अच्छा था जहां मैंने अभिनय (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) के बारे में बहुत कुछ सीखा। यह इस शहर के कुछ शानदार कलाकारों के साथ काम करने का और सीखने का अनुभव रहा है। धन्यवाद दिल्ली।"

यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। अक्षय खन्ना बारू के किरदार में हैं और दिव्या सेठ शाह फिल्म में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नवोदित विजय रत्नाकर गुट्टे कर रहे हैं। हंसल मेहता इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन