1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ पर खड़ा हुआ विवाद, अनुराग कश्यप ने कही ये बड़ी बात

राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ पर खड़ा हुआ विवाद, अनुराग कश्यप ने कही ये बड़ी बात

 Published : Sep 25, 2017 07:21 am IST,  Updated : Sep 25, 2017 07:21 am IST

राजकुमार राव के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'न्यूटन' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी सराहना हासिल हो रही है। लेकिन अब इस 'न्यूटन' को ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलेट से प्रेरित बताया जा रहा है।

rajkummar- India TV Hindi
rajkummar

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों अभिनेता राजकुमार राव के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'न्यूटन' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच काफी सराहना हासिल हो रही है। इसके साथ ही हाल ही में खबर आई है कि फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नामित किया गया है। लेकिन अब इस 'न्यूटन' को ईरानी फिल्म सीक्रेट बैलेट से प्रेरित बताया जा रहा है। इस विवाद में अब फिल्मकार अनुराग कश्यप भी कूद पड़े हैं। उन्होंने फिल्म के ईरानी फिल्म 'सीक्रेट बैलेट' के साथ काफी समानताएं होने की खबरों के बीच फिल्म की टीम का समर्थन किया है।

अमित मसुरकर के निर्देशन में बनी 'न्यूटन' अगले साल के ऑस्कर पुरस्कार समारोह के लिए भारत की प्रवृष्टि चुनी गई है। अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ करते हुए उसके 2001 में आई ईरानी फिल्म से प्रेरित होने का दावा कर रहे लोगों पर निशाना साधा। कश्यप ने ट्वीट किया, "फिल्म 'न्यूटन', 'सीक्रेट बैलेट' से उतनी ही प्रेरित है जितनी 'द एवेंजर्स' हॉलीवुड फिल्म 'वतन के रखवाले' से है। उन्होंने कहा, "'न्यूटन' को बर्लिन फिल्मोत्सव में पुरस्कार दिया गया था और मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां के क्यूरेटर एक साल में इतनी फिल्में देखते हैं, जितनी हम अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखते।

राजकुमार राव अभिनीत फिल्म एक सरकारी कर्मचारी के ईद गिर्द घूमती है जो छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में मतदान की निगरानी करने में संघर्ष कर रहा होता है जबकि 'सीक्रेट बैलेट' एक महिला मतदान अधिकारी की एक दिन की कहानी बयां करती है जो ईरान के लोगों को मतदान के लिए रजामंद करने की खातिर दूरदराज के इलाके में जाती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन