1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 43 वर्षीय अनुराग कश्यप हैं 22 वर्षीय लड़की के साथ लिव-इन में!

43 वर्षीय अनुराग कश्यप हैं 22 वर्षीय लड़की के साथ लिव-इन में!

 Published : Dec 17, 2015 03:19 pm IST,  Updated : Dec 17, 2015 03:19 pm IST

से में खबरें हैं कि वो फिर से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और वो कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस में काम कर रही एक 22 वर्षीय लड़की है।

Anurag- India TV Hindi
Anurag

नई दिल्ली- फिल्मकार अनुराग कश्यप दो बार शादी कर चुके हैं, लेकिन वो दोनों शादियां असफल रही हैं। ऐसे में खबरें हैं कि वो फिर से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और वो कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस में काम कर रही एक 22 वर्षीय लड़की है।

ये भी पढ़ें- गैंग्स ऑफ वासेपुर 3 बनने के लिए तैयार, कश्यप नहीं करेंगे निर्देशन

जी हां, आपने सही सुना, 43 वर्षीय अनुराग कश्यप एक 22 वर्षीय लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। खबरों की माने तो उस लड़की का नाम शुभ्रा शेट्टी है और अनुराग उनको पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। शुभ्रा ने पिछले साल ही सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई से ग्रेजुएशन किया था। और उसके बाद ही ये दोनों रिश्ते में हैं।

एक मनोरंजन वेबसाइट के मुताबिक, “दोनों साथ में काफी समय साथ बिताते हैं। पिछले कुछ महीनों से दोनों में काफी नजदीकिया बढ़ी हैं। शुभ्रा यंग है और काफी समझदार भी हैं। दोनों ही साथ में कई बार देखें जाते है वो चाहे किसी पार्टी में ही क्यों न हो। और अभी दोनों लिव-इन में रह रहे हैं।”

कुछ समय पहले अनुराग ने शुभ्रा की एक कोलाज तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और लिखा था, “हॉटी ऐट दी वेडिंग शुभ्रा शेट्टी”

Shubhra
Shubhra

अनुराग ने 2003 में पहली शादी आरती बजाज से की थी जिनसे उन्होंने 2009 में तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलीन से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी दो साल से ज्यादा नहीं टिका।

कहा जाता है कि कोचलिन से तलाक लेने के बाद अनुराग फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में अपनी असिस्टेंट डायरेक्टर सब्रीना खान को भी डेट करते हैं। वो भी काफी यंग है, लेकिन कुछ पारिवारिक परेशानियों के चलते सब्रीना ने उन्हें छोड़ दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन