1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गैंग्स ऑफ वासेपुर 3 बनेगी लेकिन कश्यप नहीं करेंगे निर्देशन

गैंग्स ऑफ वासेपुर 3 बनेगी लेकिन कश्यप नहीं करेंगे निर्देशन

 Written By: IANS
 Published : Sep 09, 2015 03:42 pm IST,  Updated : Sep 09, 2015 03:44 pm IST

मुंबई: जीशान कादरी का कहना है कि अनुराग कश्यप चाहते हैं कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' की पटकथा लिखने के साथ-साथ उसका निर्देशन भी वह करें। अनुराग की फिल्मों 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'गैंग्स ऑफ

गैंग्स ऑफ वासेपुर 3...- India TV Hindi
गैंग्स ऑफ वासेपुर 3 बनने के लिए तैयार, कश्यप नहीं करेंगे निर्देशन

मुंबई: जीशान कादरी का कहना है कि अनुराग कश्यप चाहते हैं कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' की पटकथा लिखने के साथ-साथ उसका निर्देशन भी वह करें। अनुराग की फिल्मों 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' की पटकथा भी जीशान ने लिखी थी।

बतौर निर्देशक अपनी आगामी पहली फिल्म 'मेरठिया गैंग्सटर' के संगीत लांच के मौके पर जीशान ने कहा, "अब अनुराग मुझसे अपनी फिल्म 'वासेपुर3' की पटकथा लिखने और इसका निर्देशन करने को कह रहे हैं। मैंने इसकी पटकथा लिखनी शुरू कर दी है।"

जीशान ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' में एक किरदार भी निभाया है। इस फिल्म को काफी सराहना मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सफल रही।

जीशान की फिल्म 'मेरठिया गैंग्सटर' 18 सितम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन