अभिनेत्री पायल घोष ने जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर मीटू के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला अब तूल पकड़ चुका है, जहां अनुराग कश्यप ने इसे झूठा आरोप बताया है वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस अब निर्देशक पर यौन शोषण पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं। वहीं डायरेक्टर अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमाणी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- मेरे क्लाइंट अनुराग कश्यप को यौन उत्पीड़न के उन झूठे आरोपों को मानसिक आघात पहुंचा है। ये सारे आरोप झूठे हैं और बुरी भावना से लगाए गए हैं। बहुत दुखद है कि मीटू जैसे ज़रूरी सामाजिक मूवमेंट को हथियार बनाकर किसी के चरित्र पर आघात करने की कोशिश की गई है। इस तरह के झूठे आरोप, मी टू से जुड़े उन पीड़ितों के लिए आघात है जो सच में ऐसी कठिन परिस्थितियों से गुज़रे हैं। मेरे क्लाईंट को उनके सारे कानूनी तरीके और अधिकार समझा दिए गए हैं और वो पूरी तरह से उनका इस्तेमाल करने को तैयार हैं। '
अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अभिनेत्री पायल घोष ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची हैं।
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने फिल्मकार अनुराग कश्यप का समर्थन करते हुए ट्वीट किया। फिल्मकार पर नई अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वर्मा ने सोमवार को ट्वीट किया, "अनुराग कश्यप को मैं जानता हूं, वह बहुत ही संवेदनशील और भावुक व्यक्ति हैं और मैंने 20 साल में किसी से भी उनके बारे में नहीं सुना है कि उन्होंने किसी को तकलीफ पहुंचाई होगी। इसलिए मैं स्पष्ट रूप से यह नहीं बता सकता कि अब ये सब क्या हो रहा है।"
वर्मा का ट्वीट उस समय आया है, जब कश्यप का नाम हैशटैगमीटू में लिया गया है। उन पर यह आरोप 'पटेल की पंजाबी शादी' की अभिनेत्री पायल घोष ने लगाया है।
पायल के आरोप लगाने के बाद कश्यप को फिल्मकार हंसल मेहता, वासन बाला और अनुभव सिन्हा सहित कई अन्य बॉलीवुड सहयोगियों का समर्थन मिला है। उनकी पूर्व पत्नियां आरती बजाज और कल्कि कोचलिन भी उनके साथ खड़ी हैं। इसके साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू, टिस्का चोपड़ा, सुरवीन चावला और माही गिल भी समर्थन करने वालों में शामिल हैं।
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप के बाद कई महिलाएं कश्यप के समर्थन में सामने आई हैं। इसमें उनकी पूर्व पत्नियां आरती बजाज और अभिनेत्री कल्कि कोचलिन समेत अभिनेत्री तापसी पन्नू और माही गिल आदि शामिल हैं। फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर महिलाओं के इस कदम की सराहना की।
सिन्हा ने अपने सत्यापित अकाउंट से ट्वीट कर कहा, "महिलाओं को अपने समकक्षों का बचाव करने के लिए कदम बढ़ाते हुए देखना अच्छा लग रहा है। आप सबका धन्यवाद। यह वह समय है, जब आपने सुनिश्चित किया कि मी टू कैंपेन को एक राजनीतिक टूल नहीं बनने देंगी। इस ट्वीट के माध्यम से आप सभी को प्यार भेज रहा हूं।"
इसके साथ ही सिन्हा ने कश्यप की पूर्व पत्नी कल्कि द्वारा साझा किए गए एक बयान को भी रीट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कश्यप के खिलाफ लगाए गए मी टू आरोप को एक 'सोशल मीडिया सर्कस' कहा है।
इससे पहले रविवार को सिन्हा ने अनुराग कश्यप के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, "यह महिलाओं और पुरुषों दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि वे पूरी सावधानी से मी टू इंडिया कैंपेन की पवित्रता की रक्षा करें। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण आंदोलन है, जिसका किसी अन्य कारण से दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए।"
आज शाम 7 बजे पायल घोष अपने वकील के साथ ओशिवारा पुलिस स्टेशन जायेंगी और अनुराग के खिलाफ शिकायत दायर करेंगी। पायल घोष के लीगल टीम का दावा हैं कि अनुराग पर लगाए आरोपों को साबित करने के लिए उनके पास इलेक्ट्रॉनिक एविडंस हैं और गवाह भी हैं। इस मामले के गवाहों की सूची भी पुलिस को सौंपी जाएगी।
अनुराग कश्यप MeToo विवाद में आज शाम 7 बजे पायल घोष अपने वकील के साथ ओशिवारा पुलिस स्टेशन जायेंगी और अनुराग के खिलाफ शिकायत दायर करेंगी। पायल घोष के लीगल टीम का दावा हैं कि अनुराग पर लगाए आरोपों को साबित करने के लिए उनके पास इलेक्ट्रॉनिक एविडंस हैं और गवाह भी हैं। इस मामले के गवाहों की सूची भी पुलिस को सौंपी जाएगी।
रिपोर्ट- दिनेश मौर्या
संसद पहुंचा MeToo का मुद्दा, रवि किशन ने कहा- बॉलीवुड में होती है सौदेबाजी
संपादक की पसंद