1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फिल्लौरी' के पहले गाने में दिखा अनुष्का-दिलजीत का सुफियाना अंदाज

'फिल्लौरी' के पहले गाने में दिखा अनुष्का-दिलजीत का सुफियाना अंदाज

 Published : Feb 16, 2017 03:41 pm IST,  Updated : Feb 16, 2017 03:41 pm IST

अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'फिल्लौरी' पिछले लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज जारी किया गया है। अब इसका पहला गाना 'दम दम...' भी रिलीज हो चुका है। अनुष्का और दिलजीत दोसांझ...

anushka - India TV Hindi
anushka

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'फिल्लौरी' पिछले लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज जारी किया गया है। अब इसका पहला गाना 'दम दम...' भी रिलीज हो चुका है। अनुष्का और दिलजीत दोसांझ पर फिल्माया गया ये 2 मिनट 17 सेकंड का गाना एक लव सॉन्ग है। इस गाने में रोमी और हरिहरन ने आवाज दी है। इसके बोल लिखे हैं अंविता दत्त ने। अनुष्का ने इस गाने को गुरुवार को ही अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। अनुष्का अपने भाई करनेश शर्मा के साथ अपने बैनर क्लीन स्टेट फिल्म्स के तले बनी इस रोमांटिक फिल्म की निर्माता भी हैं।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो दर्शकों के बीच इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी शुरुआत में फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' के अभिनेता सूरज शर्मा एक एनआरआई पंजाबी लड़के के किरदार में नजर आते हैं, जिनकी शादी मांगलिक होने की वजह से उनकी मंगेतर से कराने से पहले एक पेड़ से कराई जाती है। इसमें रोमांचक मोड़ उस वक्त आता है जब पेड़ पर रहने वाली भूतनी उसका पीछा करने लगती है। फिल्म में अनुष्का एक भूतनी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं।

फिल्म में अनुष्का के साथ दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अनसाई लाल ने बताया था कि फिल्म की कहानी में नयापन है। अनविता दत्त ने 'फिल्लौरी' की कहानी लिखी है। फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन