अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर 2 नवंबर को मुंबई में लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के बाद शनिवार सुबह अनुष्का शर्मा को उनके पति विराट कोहली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। माना जा रहा है कि दोनों छुट्टियां मनाने के लिए कहीं निकले हैं।
Related Stories
विराट और अनुष्का दोनों बहुत बिजी रहते हैं, इसके बावजूद एक-दूसरे के लिए हमेशा समय निकालने की कोशिश करते रहते हैं। विराट, अनुष्का को अपना लकी चार्म भी मानते हैं।


कुछ दिनों पहले एक मैच के दौरान दर्शक अनुष्का, अनुष्का चिल्लाने लगे थे। दर्शकों का यह बर्ताव विराट को बहुत अच्छा लगा था और उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया था। हालांकि विराट जब भी बुरा परफॉर्म करते हैं, तब कुछ लोग सोशल मीडिया पर अनुष्का को ट्रोल भी करते हैं।
हाल ही में विराट और अनुष्का ने अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया था। मैच खेलकर विराट तुरंत अपनी पत्नी के पास पहुंच गए थे। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवा चौथ की तस्वीरें भी शेयर की थीं।
दोनों ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। शादी के बाद दोनों अक्सर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
Also Read:
2.0 Trailer: रजनीकांत-अक्षय कुमार का एक्शन देख उड़ जाएंगे आपके होश
'आप की अदालत' में अनूप जलोटा ने कहा- जसलीन का कन्यादान करूंगा
दीपिका पादुकोण की शादी पर बोले शाहरुख खान- को-एक्ट्रेसेज की शादी पर इमोशनल हो जाता हूं