1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी बनीं विराट कोहली-केएल राहुल की फोटोग्राफर, खूब वायरल हो रही है ये Pic

अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी बनीं विराट कोहली-केएल राहुल की फोटोग्राफर, खूब वायरल हो रही है ये Pic

 Published : Jul 30, 2021 12:41 pm IST,  Updated : Jul 30, 2021 12:42 pm IST

केएल राहुल और अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें विराट कोहली, अथिया शेट्टी, उमेश यादव, तान्या वाधवा, ईशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह नज़र आ रहे हैं।

anushka sharma athiya shetty virat kohli kl rahul new instagram photo - India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी बनीं विराट कोहली-केएल राहुल की फोटोग्राफर, खूब वायरल हो रही है ये Pic Image Source : INSTAGRAM: RAHULKL

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों यूके में हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इन दिनों उनके साथ सुनील शेट्टी के बेटी अथिया शेट्टी भी नज़र आ रही हैं। बताया जाता है कि अथिया, केएल राहुल को डेट कर रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन दोनों यूके में हैं और साथ में वक्त बिता रहे हैं। केएल राहुल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मजेदार फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस फोटो में केएल राहुल के साथ विराट कोहली, ईशांत शर्मा और उमेश यादव दिखाई दे रहे हैं। सभी साथ में फोटोज क्लिक करा रहे हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि उनकी तस्वीर और कोई नहीं, बल्कि इनकी पत्नियां और गर्लफ्रेंड क्लिक कर रही हैं। केएल राहुल ने इस फोटो के साथ एक और तस्वीर साझा की है, जिसमें अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी, ईशांत की वाइफ प्रतिमा सिंह और उमेश की पत्नी तान्या वाधवा दिखाई दे रही हैं। 

'बचपन का प्यार' गाने ने उड़ाई अनुष्का शर्मा की नींद, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

इस शेयर करते हुए केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा है- 'राइट स्वाइप करो।' ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है। अर्जुन कपूर ने मजेदार कमेंट किया है- 'अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा से मेरे अगले शूट के लिए पूछता हूं।' वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें उमेश, ईशांत और विराट अपनी-अपनी वाइफ के साथ खड़े हैं, जबकि केएल राहुल और अथिया भी साथ में पोज दे रहे हैं। इस ग्रुप फोटो में बच्चों की ट्रॉली भी दिखाई दे रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'दूर 'हम' साथ साथ हैं।'

विराट कोहली ने भी अपनी सोलो फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो क्रेडिट में अनुष्का का नाम लिखा है।

इससे पहले अनुष्का ने अपनी कुछ मोनोक्रोम फोटोज शेयर की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं। उनकी इन फोटोज को अथिया ने क्लिक किया था।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का के पास इस वक्त दो फिल्में हैं। वह नवदीप सिंह की फिल्म 'कनेडा' और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इसके अलावा, उन्होंने पिछले साल ओटीटी के लिए 'पाताल लोक' और 'बुलबुल' जैसे सीरीज को प्रोड्यूस भी किया।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन