1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने शेयर किया अपना फनी मीम, बताया 'स्वर्ग-धरती और पाताल लोक में ऐसे दिखते हैं लोग'

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया अपना फनी मीम, बताया 'स्वर्ग-धरती और पाताल लोक में ऐसे दिखते हैं लोग'

 Published : May 16, 2020 08:25 pm IST,  Updated : May 16, 2020 08:26 pm IST

अनुष्का शर्मा के इस मीम में उनकी ही फिल्मों के कई किरदार हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

anushka sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा ने शेयर किया मीम Image Source : INSTAGRAM: @ANUSHKASHARMA

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बतौर प्रोड्यूसर अपनी पहली वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट किए हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक मीम शेयर किया है, जिसमें वो स्वर्ग लोक, धरती लोक और पाताल लोक को अपनी फिल्मों में निभाए गए अलग-अलग किरदारों से उल्लेख कर रही हैं। 

इस मीम में अनुष्का शर्मा की सूई धागा, एनएच 10. परी, सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल सहित कई फिल्मों के कैरेक्टर्स हैं। उन्होंने बताया कि कैसे तीन लोक में लोगों के अलग-अलग लुक हो सकते हैं। 

अनुष्का शर्मा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हैलो.. ये लोक है.. आपको याद दिला दूं की पाताल लोक लाइव हो गया है.. अभी देखें।' फैंस को एक्ट्रेस का ये मीम बहुत पसंद आ रहा है और पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं।

अमेजॉन ऑरिजनल सीरीज को सुदीप शर्मा ने क्रिएट किया है, जो 'उड़ता पंजाब' और 'एनएच10' के लेखक रह चुके हैं। यह श्रंखला 15 मई से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हो गई है।

यह श्रृंखला जयदीप अहलावत द्वारा अभिनीत हाथीराम चौधरी के बारे में है, जो एक प्राइम टाइम पत्रकार की हत्या के प्रयास के इर्द-गिर्द घूमने वाले एक मामले को सुलझाता है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन