1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा ने बताया अपनी खूबसूरती का राज

अनुष्का शर्मा ने बताया अपनी खूबसूरती का राज

 Published : Apr 06, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 04:26 pm IST

अनुष्का शर्मा काफी कम वक्त में दर्शकों के दिलों में अपने एक खास जगह बना ली है। उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू चलाया है बल्कि लोग उनकी खूबसूरती और दिलकश अदाओं के भी दीवाने हैं। ऐसे समय में जब...

anushka sharma- India TV Hindi
anushka sharma

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी कम वक्त में दर्शकों के दिलों में अपने एक खास जगह बना ली है। उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू चलाया है बल्कि लोग उनकी खूबसूरती और दिलकश अदाओं के भी दीवाने हैं। ऐसे समय में जब इंडस्ट्री में सभी पर्दे पर खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के उपचार करते हैं। इस पर उनका कहना है कि वह सिर्फ 'नानी के नुस्खे' इस्तेमाल करना ही पसंद करती हैं। अनुष्का को हाल ही में टूथपेस्ट ब्रांड कोलगेट एक्टिव सॉल्ट की ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा गुरुवार को हुई।

अनुष्का ने कहा, "भले ही दांतों की देखभाल के लिए यह पारंपरिक है लेकिन, जिसका सब उपयोग कर रहे हैं लेकिन यह आधुनिक भी है। मुझे भी यह पसंद है। मैं आधुनिक हूं और मैं अपना जीवन अपने तरीके से जीती हूं, लेकिन मैं अपनी विचार प्रक्रिया में पारंपरिक भी हूं। मैं बहुत साधारण हूं।" अनुष्का को अब तक कई फिल्मों के अलावा विज्ञापनों में भी देखा जा चुका है। अब वह एक टूथपेस्ट के विज्ञापन में नजर आने वाली हैं।

अनुष्का को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फिल्लौरी' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय के साथ वह इसकी निर्माता भी हैं। अनुष्का का कहना है कि वह ऐसे ही ब्रांड का समर्थन करती हैं, जिसे वह खुद इस्तेमाल करती हैं।

उन्होंने कहा, "कोलगेट के साथ जुड़ना सचमुच खुशी की बात है। यह भारत में लगातार 6 वर्षों के लिए सबसे विश्वसनीय ब्रांड है। मुझे लगता है कि कोलगेट घर-घर में पहचाने जाने वाला नाम है, इसलिए मैं खुश हूं कि मैं कोलगेट जैसे मशहूर ब्रांड के साथ जुड़ी हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन