1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनी सिंह हुए मां को लेकर भावुक, दिया ये स्पेशल गिफ्ट

हनी सिंह हुए मां को लेकर भावुक, दिया ये स्पेशल गिफ्ट

 Published : Apr 06, 2017 02:26 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 02:26 pm IST

यो यो हनी सिंह ने अब तक के अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके रैप बच्चे-बच्चे की जुबां पर चढ़ गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सोनम कपूर के पर फिल्माया गया गाना 'धीरे धीरे' उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि में शुमार है।

honey singh- India TV Hindi
honey singh

मुंबई: पंजाबी फिल्मों के अभिनेता सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अब तक के अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके रैप बच्चे-बच्चे की जुबां पर चढ़ गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सोनम कपूर के पर फिल्माया गया गाना 'धीरे धीरे' उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि में शुमार है। ये गाना इस गाने ने दर्शकों के बीच जितनी सराहना हासिल की है उतना ही खास यह हनी सिंह के लिए हैं। इसका कारण है कि उनकी मां ने उन्हें गाने में कुछ अतिरिक्ति पंक्तियां जोड़ने में मदद की थी।

गाने को मिली सफलता के बाद हनी सिंह काफी भावुक हो गए और उन्होंने अपनी मां का आभार जताने के लिए उन्हें एक छोटा साउपहार दिया। हनी अपनी मां के काफी करीब हैं। इस गाने को 20 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

गायक के करीबी के सूत्रों के अनुसार, "हनी अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब हैं और अपने गीत को 20 करोड़ हिट मिलने के बाद वह काफी भावनात्मक हो गए थे। इस गाने के पीछे उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान था क्योंकि इस गीत को लिखने में उनकी मां ने खासी मदद की थी। इसलिए हनी ने मां का आभार जताने के लिए मां के सभी पसंदीदा गानों का एक संग्रह बना कर उन्हें भेंटस्वरूप दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन