1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मांसाहारी से शाकाहारी बनना मेरी जिंदगी के अच्छे फैसलों में से एक था: अनुष्का शर्मा

मांसाहारी से शाकाहारी बनना मेरी जिंदगी के अच्छे फैसलों में से एक था: अनुष्का शर्मा

 Published : Jul 23, 2018 08:56 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 08:56 pm IST

अनुष्का ने हाल ही में पशु अधिकार संगठन पेटा के अभियान के लिए एक नया वीडियो शूट कराया है। इस वीडियो में वह यह कहते हुए दिखती हैं, “मैं अनुष्का शर्मा हूं और शाकाहारी हूं।”

anushka sharma- India TV Hindi
anushka sharma

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा है कि मांसाहारी से शाकाहारी बनने का फैसला उनकी जिंदगी के अच्छे निर्णयों में से एक था। अभिनेत्री ने कहा कि वह पिछले तीन साल से शाकाहारी हैं और वह इस खाद्य पदार्थ से अच्छा और स्वस्थ महसूस करती हैं।

उन्होंने कहा, “शाकाहारी होने का फैसला अब तक मेरे द्वारा लिए गए अच्छे निर्णयों में से एक है। मैं ज्यादा ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करती हूं। मैं खुश हूं कि मेरे भोजन के लिए किसी जीव की जान नहीं जा रही।”

अभिनेत्री ने हाल ही में पशु अधिकार संगठन पेटा के अभियान के लिए एक नया वीडियो शूट कराया है। इस वीडियो में वह यह कहते हुए दिखती हैं, “मैं अनुष्का शर्मा हूं और शाकाहारी हूं।”

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन