1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का ने इस शख्स को क्यों पहना दी सगाई की अंगूठी, जानिए

अनुष्का ने इस शख्स को क्यों पहना दी सगाई की अंगूठी, जानिए

 Published : May 30, 2016 08:22 pm IST,  Updated : May 30, 2016 08:22 pm IST

विराट कोहली के साथ चल रही लव अफेयर की खबरों के बीच अनुष्का ने उनसे नहीं बल्कि कर ली किसी और अभिनेता से सगाई।

anu- India TV Hindi
anu

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है। लेकिन कहते है कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते। ऐसा ही कुछ अनुष्का और विराट के साथ भी है। कुछ वक्त पहले इन दिनों का रिश्ता टूटने की खबरें भी मीडिया में छाई हुई थीं। लेकिन बाद में इन्हें एक दूसरे के साथ एक डिनर डेट पर देखा गया था। इसे देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि इनकी गाड़ी फिर से पटरी पर आ गई है और सबकुछ ठीक होने लगा है। लेकिन अब खबर आई है कि अनुष्का ने सगाई कर ली है। उन्होंने यह सगाई विराट से नहीं बल्कि किसी और से की है। अब जब इनके बीच सब ठीक होने लगा था कि तो फिर ऐसा क्या हुआ कि अनुष्का ने विराट को छोड़कर किसी और से सगाई रचा ली।

इसे भी पढ़े:- आखिर किस बात को लेकर इतनी डरी हुई थीं अनुष्का शर्मा

शूटिंग से छुट्टी मिली तो सलमान और अनुष्का ने यूं किया एन्जॉय

अनुष्का के सवाल पर भड़के विराट, जानें क्या है कारण

अनुष्का की सगाई की तैयारियां पिछले काफी वक्त से चल रही थी। यह रस्म रविवार को पंजाब के पटियाला में स्थित एक होटल में रखी गई थी। अनुष्का यहां गोल्डन रंग का लहंगा पहने हुए नजर आईं। लेकिन इन सब के बीच एक और महत्वपूर्ण बात है जिसे अब सभी को जान लेना चाहिए। दरअसल अनुष्का की यह सगाई रियल लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में हुई है। अनुष्का इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिलौरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अनुष्का ने अपने सह-अभिनेता सूरज शर्मा को अंगूठी पहनाई। अब अगले कुछ दिनों में अनुष्का और सूरज की शादी का सीन भी शूट किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन