1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फिल्लौरी' में भूत बनना अनुष्का को क्यों लगा मजेदार?

'फिल्लौरी' में भूत बनना अनुष्का को क्यों लगा मजेदार?

 Published : Mar 08, 2017 10:41 am IST,  Updated : Mar 08, 2017 10:42 am IST

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘फिल्लौरी’ रिलीज के लिए तैयार है। अनुष्का के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘फिल्लौरी’ में अनुष्का एक भूत के किरदार में दिखेंगी। अनुष्का का कहना है कि भूत का किरदार निभाने में उन्हें बेहद मजा आया।

phillauri- India TV Hindi
phillauri

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘फिल्लौरी’ रिलीज के लिए तैयार है। अनुष्का के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘फिल्लौरी’ में अनुष्का एक भूत के किरदार में दिखेंगी। अनुष्का का कहना है कि भूत का किरदार निभाने में उन्हें बेहद मजा आया।

अनुष्का ने मंगलवार को एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "एक भूत का किरदार निभाना मजेदार रहा क्योंति सामान्य तौर पर हर फिल्म में जीवित चरित्र का किरदार निभाना उबाऊ हो जाता है। आपको हमेशा कुछ अलग करते रहना चाहिए। अभिनेत्री ने मजाक में कहा..मुझे लगता है कि मैंने भूतों के समुदाय का अच्छे से प्रतिनिधित्व किया है।" अनुष्का ने सबसे पहले अपने होम प्रोडक्शन क्लीन स्लेट फिल्म्स के तले 'एनएच-10' (2015) बनाई थी।

अनुष्का (28) से जब यह पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा क्या करने में मजा आता है तो उन्होंने कहा कि वह अभिनय और फिल्म निर्माण दोनों का आनंद लेती है। अभिनेत्री का कहना है कि वह दबाव में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।'फिल्लौरी' के ट्रेलर को दर्शकों और बॉलीवुड के लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है, इससे अनुष्का बेहद खुश हैं।

फिल्म की कहानी एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो शादी करने के लिए पंजाब आता है, लेकिन पंडित उसे सबसे पहले खराब ग्रह-नक्षत्रों के कारण पेड़ से शादी रचाने के लिए कहता है और उसी पेड़ पर भूत रहती है।

अनशाई लाल निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी हैं और यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन