1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर माधवन के साथ सस्पेंस थ्रिलर में अभिनय करने के लिए तैयार हैं अपारशक्ति खुराना

आर माधवन के साथ सस्पेंस थ्रिलर में अभिनय करने के लिए तैयार हैं अपारशक्ति खुराना

 Published : Jan 08, 2021 10:28 pm IST,  Updated : Jan 08, 2021 10:28 pm IST

अपारशक्ति खुराना अपनी आने वाली फिल्म 'हेलमेट' की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

APARSHAKTI KHURANA - India TV Hindi
APARSHAKTI KHURANA  Image Source : INSTAGRAM/APARSHAKTI_KHURANA

अभिनेता अपारशक्ति खुराना आने वाले समय में एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे, जिसे कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित किया जाएगा। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ इस जानकारी को साझा किया। तस्वीर में अपारशक्ति के साथ दर्शन कुमार, खुशाली कुमार और भूषण कुमार भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए अपारशक्ति ने लिखा, 'आर माधवन, खुशहाली कुमार और दर्शन कुमार जैसे कलाकारों के साथ अपनी पहली सस्पेंस थ्रिलर की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित महसूस कर रहा हूं। 

हॉटस्टार पर क्राइम थ्रिलर से डिजिटल डेब्यू करेंगी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया

इन फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं अपारशक्ति 

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति अपनी अगली फिल्म 'हेलमेट' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले अपारशक्ति खुराना 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'लुका छुपी', 'जबरिया जोड़ी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म बाला में अपारशक्ति की एक झलक दिखाई गई थी। जिसमें उनकी  कॉमिक टाइमिंग लोगों को खूब पसंद आई थी। अपारशक्ति खुराना के साथ फिल्म एक्ट्रेस प्रनूतन भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। प्रनूतन एक्ट्रेस नूतन की पोती हैं. प्रनूतन इससे पहले फिल्म नोटबुक में नजर आ चुकी है। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी।  

नुसरत भरूचा की फिल्म 'छोरी' में अब नहीं दिखेंगे मिर्जापुर 2 के एक्टर प्रियांशू

बता दें कि यह एक कॉमेडी फिल्म है जो देश के प्रमुख हिस्सों की उस जमीनी हकीकत को दर्शाती है, जहां सेक्स के लिए सुरक्षा के बारे में बात करना अजीब है। फिल्म को भूषण कुमार की टीसीरीज के बैनर तले बनाया जाएगा, जिसे आधिकारिक रूप से कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित किया जाएगा।' हालांकि, अपारशक्ति ने फिल्म के बारे में इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया।   

(इनपुट - आईएएनएस) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन