1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'स्वैग से स्वागत' का अरेबिक वर्जन सुनकर ओरिजनल गाना भूल जाएंगे आप !

'स्वैग से स्वागत' का अरेबिक वर्जन सुनकर ओरिजनल गाना भूल जाएंगे आप !

 Published : Dec 14, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 03:41 pm IST

गानों की लोकप्रियता को देखते हुए निर्माता ने 'स्वैग से स्वागत' का अरबी वर्जन रिलीज किया है। इस गाने को राबिह बरौद, ब्रिगेट यागी ने गाया है।

swag se karenge sabka swagat, salman katrina arabic version - India TV Hindi
swag se karenge sabka swagat, salman katrina arabic version

मुंबई: सलमान खान और कैटरीना कैफ की अपकमिंग मूवी 'टाइगर जिंदा है' के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं। पहले ‘स्वैग से स्वागत’ और फिर ‘दिल दियां गल्ला’ दोनों ही गानों को फैंस का प्यार मिला है। गानों की लोकप्रियता को देखते हुए निर्माता ने 'स्वैग से स्वागत' का अरबी वर्जन रिलीज किया है। इस गाने को राबिह बरौद, ब्रिगेट यागी ने गाया है। इसका अनुवाद मोहम्मद जाद मलिक ने किया है। गीत का अरबी संस्करण गुरुवार को जारी हुआ।

फिल्म निर्देशन अली अब्बास जफर ने कहा, "चूंकि यह गीत भारत में एक चार्टबस्टर है और फिल्म की शूटिंग मध्यपूर्व में हुई और यह क्षेत्र को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित है। हम वहां दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित थे।"

उन्होंने कहा, "स्थानीय भाषा में गीत को डब करना मध्यपूर्व में दर्शकों के साथ जुड़ने का एक तरीका है, क्योंकि हिंदी फिल्मों में काफी अपील होती और सलमान खान इस क्षेत्र में सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।"

यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) द्वारा निर्मित 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्मकार कबीर खान की वर्ष 2012 की फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है।

यहां देखिए गाना-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन