1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज से पहले सलमान खान ने फैंस को दिया एक और तोहफा

'टाइगर जिंदा है' की रिलीज से पहले सलमान खान ने फैंस को दिया एक और तोहफा

 Published : Dec 14, 2017 04:31 pm IST,  Updated : Dec 14, 2017 04:32 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। सलमान के फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।

TIGER ZINDA HAI AAYUSH SHARMA LOVERATRI - India TV Hindi
TIGER ZINDA HAI AAYUSH SHARMA LOVERATRI Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। सलमान के फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। लेकिन सलमान ने ‘टाइगर जिंदा है’ से पहले अपने फैंस को एक और सप्राइज दे दिया है।  सुपरस्टार सलमान खान ने गुरुवार को अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'लवरात्री' की घोषणा की। इसके साथ वह अपने  बहनोई आयुष शर्मा को अभिनेता के रूप में लॉन्च करने जा रहे हैं।

यह सलमान के प्रोडक्शन बैनर सलमान खान फिल्म्स (एसकेएफ) के तहत रिलीज होने वाली पांचवी फिल्म होगी। नवोदित फिल्म निर्देशक अभिराज मिनवाला इसका निर्देशन करेंगे।

TIGER ZINDA HAI AAYUSH SHARMA LOVERATRI
Image Source : PTITIGER ZINDA HAI AAYUSH SHARMA LOVERATRI

सलमान ने गुरुवार को ट्वीट किया, "एसके फिल्म्स प्रोडक्शन की पांचवी फिल्म 'लवरात्रि' से आयुश शर्मा को पेश करते हुए खुशी महसूस हो रही है। यह अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित होगी। अधिक विवरण जल्द दिया जाएगा।"

आयुष सलमान की छोटी बहन अर्पिता के पति हैं। उन्होंने इसके लिए सलमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "धन्यवाद भाई। इस यात्रा के लिए अभिभूत हूं। विश्वास नहीं है कि यह हो रहा है। 'लवरात्रि' के लिए उत्साहित हूं।"

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित है। नायिका की घोषणा होना बाकी है। अर्पिता और आयुष वर्ष 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनका आहिल नाम एक बेटा भी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन