1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरबाज खान का फिल्म में नहीं है नाकारात्मक किरदार

अरबाज खान का फिल्म में नहीं है नाकारात्मक किरदार

 Published : Aug 01, 2016 10:43 am IST,  Updated : Aug 01, 2016 10:44 am IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के अभिनेता व फिल्म निर्माता भाई अरबाज खान जल्द ही फिल्म 'तेरा इंतजार' में नजर आएंगे।

arbaaz khan- India TV Hindi
arbaaz khan

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के अभिनेता व फिल्म निर्माता भाई अरबाज खान जल्द ही फिल्म 'तेरा इंतजार' में नजर आएंगे। इस फिल्म के बारे में अरबाज का कहना है कि इसमें उनका किरदार पहली फिल्म 'दरार' के किरदार की तरह नाकारात्मक नहीं है।

इसे भी पढ़े:-

अब सनी लियोनी अरबाज़ खान के साथ रोमांस करती आयेंगी नज़र

मलाइका-अरबाज ने किया पैचअप का फैसला?

अरबाज ने 'तेरा इंतजार' के सेट पर संवादादाताओं से बातचीत के दौरान कहा, "मेरी पहली फिल्म 'दरार' एक तरह से रोमांटिक फिल्म थी। मेरा नाकारात्मक किरदार होने के चलते यह थोड़ी हिंसक फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म में, मैं नाकारात्मक भूमिका में नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "थ्रिलर फिल्म में अलग तरह की कहानी की जरूरत होती है। दर्शकों को इसमें कुछ नया मिलना चाहिए। थ्रिलर फिल्म में संगीत और रोमांस की जरूरत होती है।"

उन्होंने फिल्म-निर्माता मुकेश और महेश भट्ट की प्रशंसा की। अरबाज ने कहा, "अगर आप मुकेश और महेश भट्ट की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म देखते हैं तो इसके गीत अच्छे होते हैं। सौभाग्य से हमें भी अच्छे गीत मिले।" इस फिल्म में भी सनी लियोन, आर्य बब्बर, सुधा चंद्रन और सलिल अंकोला जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। अरबाज ने बताया कि सनी लियोन भी इस फिल्म को लेकर उत्साहिच हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन