Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरबाज खान ने की गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी की तारीफ, शेयर की वीडियो

अरबाज खान ने की गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी की तारीफ, शेयर की वीडियो

Written by: India TV Entertainment Desk Published : May 10, 2019 03:02 pm IST, Updated : May 10, 2019 03:02 pm IST

अरबाज खान ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी की डांस वीडियो पर शेयर की है।

Arbaz khan- India TV Hindi
Arbaz khan

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान(Arbaz khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके सोशल  मीडिया अकाउंट पर काफी फैन-फॉलोइंग है। हाल ही में अरबाज खान ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी की डांस वीडियो पर शेयर की है।

अरबाज खान ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- वाह वाह। वीडियो में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने मोहे रंग दो लाल पर डांस कथ्थक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में जियोर्जिया अपने फेशियल एक्सप्रेशन और हाथों के मूव्स पर फोकस करती नजर आ रही हैं। 

जियोर्जिया ने अपनी यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था- वादे के मुताबिक मैं अपनी पहली कथ्थक कोरियोग्राफी शेयर कर रही हूं। यह नई जर्नी की शुरूआत है जो कभी नहीं रुकेगी। राजेंद्र चतुर्वेदी एक अमेजिंग टीचर होने के लिए शुक्रिया।

आपको बता दें इन दिनों अरबाज खान अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।

अरबाज खान जियोर्जिया एंड्रियानी को पिछले कुछ महीनों से डेट कर रहे हैं। इस बात को वह पब्लिकली अक्टूबर 2018 में मान भी चुके हैं।

डेकेन क्रोनिकल को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की थी। अरबाज ने बताया, बहुत से लोग उनकी शादी के बारे में जानना चाहते हैं मगर वह अभी उस दोस्त के साथ खुश हैं जिसे वह डेट कर रहे हैं। अगर मुझे अपने अफेयर के बारे में छुपाना होता तो इसके बारे में खुलकर बात नहीं करता।

अरबाज ने कहा था- मैं बिना किसी झिझक के साथ कह सकता हूं जियोर्जिया मेरी लाइफ में है। जो मेरी लाइफ में दोस्त की तरह है और मैं उसे डेट कर रहा हूं। यह कहा जाता है इसके बारे में समय ही बताएगा। हां हम साथ में हैं।

Also Read:

Student of the year 2: अनन्या और टाइगर ने चुराया दिल, फिल्म को मिले ऐसे Reactions

पायल रोहतगी ने फेमिनिज्म की बात पर स्वरा भास्कर को कसा तंज, स्वरा ने कहा- पानी पी लो दीदी

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement