1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्चना पूरन सिंह ने कहा- 'द कपिल शर्मा' शो में नहीं ली नवजोत सिंह सिद्धू की जगह

अर्चना पूरन सिंह ने कहा- 'द कपिल शर्मा' शो में नहीं ली नवजोत सिंह सिद्धू की जगह

 Published : Feb 19, 2019 09:30 am IST,  Updated : Feb 19, 2019 09:35 am IST

द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह लेने की बात पर अर्चना पूरन सिंह ने मना कर दिया है।

Archana Puran singh- India TV Hindi
Archana Puran singh Image Source : INSTAGRAM

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद दिए विवादित बयान की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू को 'द कपिल शर्मा' शो से हटा दिया गया है। कपिल शर्मा के शो में उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह नजर आई हैं। अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने 'द कपिल शर्मा शो' के दो एपिसोड की शूटिंग करने के बावजूद इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ले ली है। 

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सिद्धू को हटाए जाने की खबरों के बीच अर्चना का स्वागत किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अर्चना सच में स्थायी रूप से सिद्धू की जगह लेंगी या नहीं। 

जब आईएएनएस ने अर्चना से संपर्क किया तो उन्होंने फोन पर बताया, "नहीं, मैंने उनकी जगह नहीं ली है। शो का स्थायी रूप से हिस्सा बनने को लेकर मुझे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन या किसी और से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।"

उन्होंने कहा, "मैंने पुलवामा हमले से पहले 'द कपिल शर्मा शो' के दो एपिसोड की शूटिंग की। नवजोत सिंह सिद्धू कहीं और व्यस्त थे जिसके चलते चैनल ने मुझसे दो एपिसोड की शूटिंग करने के लिए संपर्क किया और मैंने ऐसा किया।"

सिद्धू को यह टिप्पणी करने के बाद कॉमेडी शो से निकाल दिया गया था कि देशों को आतंकवादियों के नृशंस कृत्यों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता और पाकिस्तान के साथ वार्ता जारी रखी जानी चाहिए। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई। 

एक सूत्र ने कहा कि शो से सिद्धू को बाहर किए जाने के कई अन्य कारण भी हैं, लेकिन पुलवामा हमले के बारे में की गई टिप्पणी उनमें से एक है। 

गौरतलब है कि गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 49 जवान शहीद हुए हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

(इनपुट-आईएएनएस)

 

Also Read:

पुलवामा अटैक के बाद सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'नोटबुक' से आतिफ असलम को किया रिप्लेस

बॉयफ्रेंड के अलावा और कौन-सी दो चीजें 2019 से चाहती हैं कटरीना कैफ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन