1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन और आयुष्मान बॉलीवुड में रखना चाहते हैं कदम

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन और आयुष्मान बॉलीवुड में रखना चाहते हैं कदम

 Published : Jan 26, 2019 11:06 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 11:06 pm IST

एक्ट्रेस-जज अर्चना पूरन सिंह के दो बेटे आर्यमन और आयुष्मान हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

Archana Puran Singh sons Aaryamann and Ayushmaan want to make career in bollywood- India TV Hindi
Archana Puran Singh sons Aaryamann and Ayushmaan want to make career in bollywood Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस-जज अर्चना पूरन सिंह के दो बेटे आर्यमन और आयुष्मान हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अर्चना ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने की योजना बनाई है, लेकिन फिलहाल दोनों पढ़ाई कर रहे हैं और ड्रामा और थिएयर सीख रहे हैं। दोनों एक्टर बनना चाहते हैं, लेकिन यह उन पर है कि दोनों इसके लिए कितना मेहनत करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "दोनों अभिनय की कला सीख रहे हैं। वे अभी युवा है.. उम्मीद करती हूं कि वे दो-तीन सालों में अपने सपने को पूरा करने में सक्षम होंगे।"

अर्चना ने यह भी कहा कि उनके लिए अब अधिक परियोजनाओं पर ध्यान देना कितना आसान हो गया है। उन्होंने कहा, "परिवार और काम में संतुलन बरकरार रखना काफी महत्वपूर्ण है.. पहले मैं ज्यादा परियोजनाओं पर काम नहीं कर पाती थी, क्योंकि मेरे बेटे छोटे थे। लेकिन अब, मैं आसानी से ढेर सारा काम कर सकती हूं, अधिक फिल्में और शो साइन कर सकती हूं।"

अर्चना ने एक्टर-डायरेक्टर परमीत सेठी से शादी की है। अर्चना ने कुछ-कुछ होता है, बोल बच्चन, किक, डॉली की डोली, मस्ती, लव का द एंड, दे दना दन सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

वरुण धवन, विक्की कौशल-यामी गौतम ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर किया लाइव परफॉर्म, देखें तस्वीरें और वीडियो

करीना कपूर खान-सैफ अली खान ने बेटे तैमूर के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, देखें Photos

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की न्यूजीलैंड हॉलिडे की तस्वीरें हुईं वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन