1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' के सेट पर मोहित मलिक को लगी चोट, लगे 6 टांके

'कुल्फी कुमार बाजेवाला' के सेट पर मोहित मलिक को लगी चोट, लगे 6 टांके

 Published : Jan 10, 2019 07:49 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 07:49 pm IST

सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सिकंदर सिंह गिल की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर मोहित मलिक को शूटिंग के दौरान चोट लग गई, जिस कारण उन्हें 6 टांके लगाए गए, लेकिन यह चोट उन्हें शूटिंग करने से रोक नहीं सकी।

Mohit Malik injured on Kullfi Kumarr Bajewala set- India TV Hindi
Mohit Malik injured on Kullfi Kumarr Bajewala set Image Source : INSTAGRAM

सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सिकंदर सिंह गिल की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर मोहित मलिक को शूटिंग के दौरान चोट लग गई, जिस कारण उन्हें 6 टांके लगाए गए, लेकिन यह चोट उन्हें शूटिंग करने से रोक नहीं सकी। मोहित को बुधवार शाम चोट आई। उस समय वह अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी अंजली आनंद के साथ शूटिंग कर रहे थे।

मोहित ने कहा, "मैं अंजलि के साथ शूटिंग कर रहा था, जिसमें उसका दम घुट रहा था और मुझे उसे बचाना था। ऐसा करने के लिए मुझे एक ही बार में टेबल से सभी चीजों को साफ करना पड़ा। यह दृश्य ठीक-ठाक चला, लेकिन मुझे यह महसूस नहीं हुआ कि मेरी उंगली से खून निकलने लगा।"

इसकी शूटिंग दो घंटों तक ठप्प रही।

उन्होंने कहा, "हम 20 मिनट तक इंतजार करते रहे, लेकिन खून बहना बंद नहीं हुआ। इसलिए, शूटिंग के बीच में, मुझे अस्पताल ले जाया गया, जहां मुझे 6 टांके आए। हाथ पर टांके लगना अजीब होता है, क्योंकि इससे रोजाना के काम मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन शो चलना चाहिए, इसलिए मैं सेट और शूटिंग पर वापस आ रहा हूं।"

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

URI: The Surgical Strike Movie Review (2019): 'उरी' जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए

बॉलीवुड सितारों संग पीएम मोदी ने दिल्ली में की मुलाकात

क्या इस साल जून में हो जाएगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन