1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रियल लाइफ में पापा बनना चाहते हैं 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' के सिकंदर

रियल लाइफ में पापा बनना चाहते हैं 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' के सिकंदर

 Published : Aug 25, 2018 03:34 pm IST,  Updated : Aug 25, 2018 03:34 pm IST

सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सिकंदर के रोल में नजर आने वाले मोहित मलिक शो में दो बेटियों के पापा का रोल निभाते हैं, लेकिन अब वो असल जिंदगी में भी पापा बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अदिती शिरवायकर से साल 2010 में शादी की थी।

Mohit Malik with wife Aditi- India TV Hindi
Mohit Malik with wife Aditi Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में सिकंदर के रोल में नजर आने वाले मोहित मलिक शो में दो बेटियों के पापा का रोल निभाते हैं, लेकिन अब वो असल जिंदगी में भी पापा बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अदिती शिरवायकर से साल 2010 में शादी की थी।

मोहित ने कहा, "अदिति और मैं आने वाले दो से तीन बरसों में परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। मैं हमेशा एक बेटी चाहता था और शो में दो खूबसूरत बेटियों के पिता की भूमिका निभाने के बाद, मुझे लगता है कि मैं एक अच्छा पिता बन सकूंगा।"

उन्होंने कहा, "कोई भी प्लान बनाने से पहले हम आर्थिक रुप से मजबूत होना चाहते थे। इस समय मेरे पास दो कैफे हैं और दोनों अच्छी तरह से चल रहे हैं, इसलिए, मुझे लगता है कि हम अब एक नई जिंदगी का लालन-पालन कर सकते हैं।"

मोहित और अदिती को सीरियल मिली के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। मोहित ने मिली, दिल मिल गए, जब लव हुआ, परी हूं मैं, नच बलिए 4, बनूं मैं तेरी दुल्हन, गोद भराई, प्रतिज्ञा, फुलवा, सुरवीन गुग्गल, डोली अरमानों की, झलक दिखला जा 8 में काम किया है।

Also Read:

नेहा धूपिया के बाद अब किश्वर-सुयश के घर आने वाली है खुशखबरी! दिया क्यूट Hint

नेहा धूपिया हैं प्रेग्नेंट, अंगद बेदी ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन