1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा धूपिया हैं प्रेग्नेंट, अंगद बेदी ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर

नेहा धूपिया हैं प्रेग्नेंट, अंगद बेदी ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर

 Published : Aug 24, 2018 06:40 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 06:54 pm IST

अंगद बेदी ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए यह अनाउंस कर ही दिया कि उनकी पत्नी नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। अंगद ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह गुड न्यूज सबके साथ शेयर की।

Neha Dhupia, Angad Bedi- India TV Hindi
Neha Dhupia, Angad Bedi Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अंगद बेदी ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए यह अनाउंस कर ही दिया कि उनकी पत्नी नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। अंगद ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह गुड न्यूज सबके साथ शेयर की। उन्होंने नेहा के साथ तीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ''हां, अफवाह सही है। हम तीन।'' तस्वीर में नेहा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

नेहा ने भी यही तस्वीरें शेयर कर लिखा- Here’s to new beginnings ... #3ofUs ....

आपको बता दें कि नेहा और अंगद ने 10 मई को दिल्ली के गुरुद्वारे में प्राइवेट वेडिंग की थी। उनकी शादी के बाद से ही अफवाहें उड़ने लगी थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। हालांकि नेहा, अंगद और नेहा के पापा इन खबरों को झूठ करार दे रहे थे।

हालांकि कुछ दिन पहले नेहा से जुड़े सूत्र ने कहा था कि कपल जल्द सोशल मीडिया पर नेहा की प्रेग्नेंसी अनाउंस कर देंगे और ऐसा ही हुआ।

नेहा के बढ़े वजन को देख भी बातें होने लगी थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अंगद और नेहा मालदीव गए थे। वहां भी नेहा ऐसे पोज देकर तस्वीरें खींचवा रही थीं, जिसमें उनका पेट नजर नहीं आए।

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में नेहा ने शादी को प्राइवेट तरीके से करने का कारण बताया था। उन्होंने कहा था- 'मुझे और अंगद को करीब 1000 लोगों को बुलाना पड़ता। हम अपने काम में बिजी थे इसलिए ऐसा नहीं कर पाए।'

अंगद संग अपने रिश्ते के बारे में नेहा ने आईएनएस से कहा था- 'अंगद मुझे कभी डेट नहीं करना चाहते थे। वो हमेशा से मुझे अपनी दोस्त या पत्नी बनाना चाहते थे। जब से हम एक-दूसरे को जानते हैं, हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे।'

नेहा ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि अंगद ने उन्हें 4 साल पहले शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उस समय नेहा किसी और के साथ रिश्ते में थीं इसलिए उन्होंने अंगद को मना कर दिया था।

Also Read:

मालदीव में हॉलिडे मना रहे हैं नेहा धूपिया और अंगद बेदी, देखें पूल की फोटो

बेबी बंप के साथ दिखीं नेहा धूपिया, क्या शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेगनेंट?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन