नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया की जो ताजा तस्वीरें आई हैं उसने प्रेगनेंसी की अफवाहों को और हवा दे दी है। ताजा तस्वीरों में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। ब्लैक एंड वाइट ड्रेस में जब वो अपने पति अंगद बेदी के साथ एक इवेंट में पहुंची तो उनके चेहरे का ग्लो और पेट देखकर लग रहा था शायद जल्द ही गुड न्यूज मिलने वाली है।
Related Stories
ये वीडियो फेमिना मिस इंडिया 2018 के एक इवेंट का है, जहां नेहा पति अंगद बेदी के साथ पहुंची थीं। यहां उनके बढ़े हुए वजन और ग्लोइंग फेस ने सबका ध्यान खींच लिया। नेहा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जहां उनका पेट उभरा हुआ दिख रहा था। अब नेहा प्रेगनेंट हैं या नहीं ये अभी तक साफ तो नहीं हुआ लेकिन इन तस्वीरों ने मन में सवाल जरूर खड़े कर दिये हैं। आप भी देखिए और बताइए आपको क्या लगता है।
ये तस्वीरों कुछ दिन पहले आई थीं जिसे देखकर सबसे पहले उनके प्रेगनेंट होने की अफवाहें उड़नी शुरू हुईं।


नेहा धूपिया की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है। 10 मई को नेहा ने शादी की थी। अचानक हुई शादी से हर कोई हैरान था। अब उनकी प्रेगनेंसी की खबरें आने पर ऐसा लग रहा है जैसे प्रेगनेंट होने की वजह से ही उन्होंने अचानक शादी का फैसला लिया।
हालांकि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नेहा के पति ने कहा था कि अभी हम ये प्लान नहीं कर रहे हैं जब भी ऐसा होगा आपको जरूर पता चलेगा।