1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा धूपिया ने अपनी शादी में पहना था 2 लाख का लहंगा, लेकिन अंगूठी है अनमोल

नेहा धूपिया ने अपनी शादी में पहना था 2 लाख का लहंगा, लेकिन अंगूठी है अनमोल

 Published : May 17, 2018 03:47 pm IST,  Updated : May 17, 2018 03:51 pm IST

नेहा ने अपनी शादी में करीब 2 लाख का लहंगा पहना था। लेकिन बात करें उनकी अंगूठी की तो यह अमूल्य है।

नेहा धूपिया- India TV Hindi
नेहा धूपिया

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में अंगद बेदी से शादी करके लोगों को चौंका दिया है। हम जहां सोनम कपूर की शादी की तस्वीरें देख रहे थे वहीं अचानक से नेहा और अंगद की शादी की तस्वीर हमारे सामने आ गई। दोनों के अफेयर की कभी चर्चा भी नहीं हुई इसलिए हम और भी हैरान हो गए। टाइगर जिंदा है के अभिनेता अंगद बेदी अब नेहा के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

नेहा ने अपनी शादी में करीब 2 लाख का लहंगा पहना था। लेकिन बात करें उनकी अंगूठी की तो यह प्राइसलेस है, अमूल्य है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह अंगूठी 40 साल पुरानी है, जो तीन जनरेशन से बहुएं पहन रही हैं। इस अंगूठी के साथ कई सारी यादें जुड़ी हैं।

नेहा जल्द ही करण जौहर की शॉर्ट फिल्म लस्ट स्टोरी में नजर आएंगी। इसके अलावा वो काजोल और प्रदीप सरकार के साथ फिल्म एला में भी स्क्रीन शेयर करेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन