1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शादी के बाद पति अंगद बेदी संग इस खास स्लीपर में दिखीं नेहा धूपिया, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

शादी के बाद पति अंगद बेदी संग इस खास स्लीपर में दिखीं नेहा धूपिया, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 11, 2018 10:10 am IST,  Updated : May 11, 2018 10:35 am IST

शादी के बाद नेहा धूपिया मुंबई पहुंच गई है और उन्हें मुंबई एयरपोर्ट में देखा गया। जी हां नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ एयरपोर्ट में नजर आई। वह काफी सुंदर नजर आ रही थीं।

Neha Dhupia And Angad Bedi- India TV Hindi
Neha Dhupia And Angad Bedi

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया ने गुपचुप तरीके से अपने दोस्त अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। बता दें कि इनकी शादी की खुलासा इंस्टाग्राम के जरिए हुआ। गौरतलब है कि अंगद को महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पिंक' में अहम किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। वहीं दूसरी ओर नेहा की बात करें तो वह फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह एमटीवी रियलिटी शो 'रोडिज' में जज के तौर पर दिख रही हैं।

अंगद बेदी ने अपनी शादी के बारे में जानकारी देते हुए अपनी और नेहा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें नेहा पिंक कलर का लहंगा और हैवी नेकलेस पहने हुए दिख रही हैं। वहीं अंगद सफेद रंग की शेरवानी के साथ नेहा के लहंगे से मेल खाते कलर की पगड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। दुल्हन के लिबास में नेहा बेहद सोबर और खूबसूरत लग रही हैं।

Neha Dhupia And Angad Bedi
Neha Dhupia And Angad Bedi

शादी के बाद नेहा धूपिया अपने हनीमून के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से  निकल गई है और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट में देखा गया। जी हां नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ एयरपोर्ट में नजर आई। वह काफी सुंदर नजर आ रही थीं।

Neha Dhupia And Angad Bedi
Neha Dhupia And Angad Bedi

नेहा धूपिया ने ब्लू व्हाइट चेक लाइन लॉग ड्रेस पहनी हुई थीं। इसके ऊपर उन्होंने लॉंग में र्स्ग्र डाला हुआ था। हाथों में चूड़ा पहने हुआ औहर हल्का मेकअप में नजर आई। नहीं पैरो में ब्लैक कलर के स्लीपर पहने हुए थे। वह काफी खुश नजर आ रही थीं। उनकी स्माइल  उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी।

Gucci leather slippers
Gucci leather slippers

आपको बता दें कि नेहा ने पैरों में Gucci के लैदर स्लीपर पहने हुए थे। जो उनपर काफी जच रहे थे। इन स्लीपर की कीमत $790 यानी कि करीब 53 हजार रुपए है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल