1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नेहा धूपिया ने डिजायनर साड़ी पहन इंस्ट्राग्राम में शेयर की तस्वीर, इस साड़ी की कीमत कर देगी हैरान

नेहा धूपिया ने डिजायनर साड़ी पहन इंस्ट्राग्राम में शेयर की तस्वीर, इस साड़ी की कीमत कर देगी हैरान

 Written By: Shivani Singh
 Published : Jul 29, 2018 01:56 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 01:56 pm IST

एक खास मौके में नेहा धूपिया स्टाइलिश साड़ी में नजर आईं। उन्होंने पीच कलर के स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पीच लेयर्ड साड़ी पहन रखी थी जो कि उन पर काफी अच्छी लग रही थी। जानें इस साड़ी की कीमत।

Neha Dhupia- India TV Hindi
Neha Dhupia Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: इसी साल मई में शादी करने के बाद अंगद बेदी और नेहा धूपिया साथ में अच्छा समय बिता रहे है। दोनों कई बार साथ घूमते हुए देखा जा चुका है। हाल में ही दोनों अमृतसर के गोल्डन टेंपल गएं।

नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अंगद के साथ की फोटो शेयर की है। इस दौरान दोनों ने तरह-तरह के पोज में फोटो खिंचवाईं हैं। नेहा ने कैप्शन देते हुए लिखा 'कल का दिन आशीर्वादों से भरा हुआ था। प्यार और सकारात्मकता से भरपूर।'

अमृतसर में टेंपल के बाद शनिवार के दिन नेहा धुपिया एक एक गोल्ड शोरुम का उद्घाटन करने बटाला पहुंची। नेहा धूपिया ने कहा कि बटाला आकर उन्हें खुशी महसूस हो रही हैं। लेकिन पंजाब में नशे की स्थिति देखकर दुख होता है।

इस खास मौके में नेहा धूपिया स्टाइलिश साड़ी में नजर आईं। उन्होंने पीच कलर के स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पीच लेयर्ड साड़ी पहन रखी थी जो कि उन पर काफी अच्छी लग रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए नेहा ने हाथों में कड़ा और सिल्वर नेकलेस पहना हुआ था।

नेहा धूपिया की इस स्टाइलिश साड़ी को फैशन डिजायनर पायल सहगल ने डिजायन किया हुआ है।

payal sahgal saree
Image Source : OGAANpayal sahgal saree

अगर आपको भी ये साड़ी पसंद आ रही है, तो आप भी Ogaan India की वेबसाइट में जाकर खरीद सकते है। इस साड़ी का नाम है Peach Layered Choli with Arrow Print Georgette Tasselled Saree। अब इसकी कीमत की बात करें तो यह 37 हजार 5 सौ रुपए की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल