1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना कपूर कूल अंदाज में एयरपोर्ट में हुईं स्पॉट, पहनी सिर्फ इतने रुपए की टी-शर्ट

करीना कपूर कूल अंदाज में एयरपोर्ट में हुईं स्पॉट, पहनी सिर्फ इतने रुपए की टी-शर्ट

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 28, 2018 12:27 pm IST,  Updated : Jul 28, 2018 12:27 pm IST

हाल में ही करीना कपूर मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं। वह काफी कूल नजर आ रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर में नजर आईं। जानें इस टी शर्ट की कीमत।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
Kareena Kapoor Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। हर कोई उनकी फिटनेस और फैशन को फॉलो करता है। उनका हर एक लुक कुछ अलग ही होता है। हाल में ही करीना कपूर ने India Couture Week में फाल्गुनी शेन पीकॉक की शो स्टॉपर बनकर रैंप वॉक की। इस रैंप वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। वह इन तस्वीरों में एक गोल्डन परी की तरीके नजर आ रही हैं। इससे पहले वह मुंबई एयरपोर्ट में कूल अंदाज में नजर आईं थी।

जीरो साइज फिगर के नाम से जानी जाने वाली करीना कपूर कभी भी अपने फैंस को मोटिवेट करने में फेल नहीं होती है। वह अपनी तस्वीरें और फिटनेस संबंधी वीडियों हमेशा सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं।

करीना अपने फिटनेस में बहुत अधिक ध्यान देती है। इसके अलावा वह रोजाना योग भी करती हैं।

हाल में ही करीना कपूर मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं। वह काफी कूल नजर आ रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर और जूते पहने हुए थे।

H&M T-shirt with embroidery
H&M T-shirt with embroidery

इस प्यारी सी टी शर्ट की बात करें तो उन्होंने यह टी शर्ट H&M ब्रांड से खरीदी है। अब इसकी कीमत केवल £9.99 यानी कि करीब 898 रुपए है। इस समय ये इसकी वेबसाइट में सिर्फ £5.00 यानी कि करीब 500 रुपए है। जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं।  

वहीं जूतों की बारें तो करीना कपूर ने Balenciaga ब्रांड क पहने हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल