1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा धूपिया के बाद अब किश्वर-सुयश के घर आने वाली है खुशखबरी! दिया क्यूट Hint

नेहा धूपिया के बाद अब किश्वर-सुयश के घर आने वाली है खुशखबरी! दिया क्यूट Hint

 Published : Aug 25, 2018 12:18 pm IST,  Updated : Aug 25, 2018 12:20 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया और अभिनेका अंगद बेदी ने अपने आने वाले बच्चे की खुशी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। उनके बाद अब एक और अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट की प्रेगनेंसी की खबरें भी आने लगी हैं।

Kishwer Merchantt Suyyash Rai- India TV Hindi
Kishwer Merchantt Suyyash Rai

नई दिल्ली: हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया और अभिनेका अंगद बेदी ने अपने आने वाले बच्चे की खुशी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने नेहा की प्रेगनेंसी की खबर देते हुए अपनी और उनकी तस्वीर पोस्ट की हैं। नेहा के बाद अब एक और अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट की प्रेगनेंसी की खबरें भी आने लगी हैं। गौरतलब है कि छोटे पर्दे के सबसे खूबसूरत कपल में से एक कहे जाने वाले किश्वर मर्चेंट और सुयश राय को 'बिग बॉस 9' में भी देखा जा चुका है। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़ी ने 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के कुछ समय बाद ही एक दूसरे से शादी कर ली। (नेहा धूपिया हैं प्रेग्नेंट, अंगद बेदी ने बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीर )

दोनों ही सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने चाहने वालों के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन अब सुयश ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसके बाद किश्वर के प्रेगनेंट होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। दरअसल उन्होंने एक सॉन्ट टॉय की तस्वीर पोस्ट की है।

इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "जब भी होगा ऐसा होगा।" इसके बाद उन्होंने दिल की शेप वाला एक इमोजी बनाया। बस फिर क्या था उनके इस पोस्ट के बाद से फैंस ने उनसे कई सवाल करने शुरू कर दिए। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हर कोई सिर्फ यही जानना चाहता है कि क्या वह पिता बनने वाले हैं। हालांकि अब तक इस पर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन