1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की न्यूजीलैंड हॉलिडे की तस्वीरें हुईं वायरल

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की न्यूजीलैंड हॉलिडे की तस्वीरें हुईं वायरल

 Published : Jan 26, 2019 08:10 pm IST,  Updated : Jan 26, 2019 08:10 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड में है। विराट कोहली भी वहां हैं और उनका साथ देने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी कुछ दिनों से उनके साथ ही हैं।

Anushka Sharma, Virat Kohli- India TV Hindi
Anushka Sharma, Virat Kohli Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड में है। विराट कोहली भी वहां हैं और उनका साथ देने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी कुछ दिनों से उनके साथ ही हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर अनुष्का अभी बिज़ी नहीं हैं और इसीलिए वह विराट के साथ पूरा समय बिता रही हैं। न्यूजीलैंड से उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

विरूष्का के फैन पेज ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक दोस्त के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अनुष्का ब्लू जींस और वाइट टॉप में नज़र आ रही हैं। विराट ने ब्लू कॉटन स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट पहना है।

विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों ज्यादा समय साथ नहीं बिता पाए, लेकिन जब भी दोनों साथ होते हैं तो उनकी तस्वीरें वायरल ज़रूर होती हैं। उनकी एक और तस्वीर आई थी, जिसमें विराट एक छोटी लड़की से बात करते नज़र आ रहे थे और उनके पीछे अनुष्का खड़ी थीं।

इसके पहले ऑस्ट्रेलिया से भी उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।

अनुष्का के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म 'ज़ीरो' थी, जो दिसंबर 2018 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ थीं। फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। उसके पहले अनुष्का और वरुण की फिल्म 'सुई धागा' आई थी, जो हिट हुई थी।

Also Read:

वरुण धवन, विक्की कौशल- यामी गौतम ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर किया लाइव परफॉर्म, देखें तस्वीरें और वीडियो

साक्षी भट्ट के रिसेप्शन से आलिया भट्ट, शाहरुख खान और रणवीर सिंह की तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Republic Day 2019: विक्की कौशल, अजय देवगन सहित बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन